Year Ender 2023- इस साल दुनिया को अलविदा कह गए ये दिग्गज सितारे.. एक एक नाम कर देगा दुखी!

year ender 2023, satish kaushik

Celebs Who Died in 2023- साल 2023 जाने वाला है और इस दौरान कुछ कुछ खट्टी को मीठी यादों को छोड़ रहा है। इस आर्टिकल में हम उन सितारों की बात करने वाले हैं जोकि इस साल अप हम सबको छोड़कर चले गए।

इस लिस्ट में कुछ नाम तो ऐसे भी हैं जो कि जवानी में ही वक्त से पहले इस दुनिया को छोड़कर चले गए। हालांकि इन सितारों ने जाने से पहले कुछ ऐसे काम कर दिए हैं जो कि अमर हैं। रील लाइफ में अक्सर अपने कामों के द्वारा ये सितारे याद किए जाएंगे। तो आइए नजर डालते हैं इन सितारों की लिस्ट पर...

सतीश कौशिक

अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक ने हिंदी सिनेमा को काफी कुछ दिया है। वो अपने दमदार काम को लेकर जाने जाते थे। इस साल उनका देहांत दिल का दौरा पड़ने से हुआ। 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक ने इस संसार को त्याग दिया।

नितेश पांडे

17 जनवरी 1972 को पैदा हुए नितेश पांडे ने टीवी की दुनिया में अपना अलग नाम बनाया था। ओम शांति ओम और खोसला का घोसला जैसे फिल्मों में उन्होने काम किया था। इस साल 51 साल की उम्र में उनका निधन महाराष्ट्र के इगतपुरी में हो गया था।

जावेद खान अमरोही

1994 में फिल्म अंदाज़ अपना अपना से खबरों का हिस्सा बने जावेद खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 1949 में बॉम्बे में जन्में जावेद खान अमरोही ने 14 फरवरी 2023 को 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी।

गूफी पेंटल

सरबजीत सिंह पेंटल इनका पूरा नाम है। 1988 में बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में शकुनि की भूमिका के बाद वो किसी पहचान के मोहताज नहीं बचे थे। 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सेना में भी उन्होने काम किया था। साल 1944 में लाहौर, पंजाब में जन्में गूफी पेंटल का निधन 78 वर्ष की उम्र में इसी साल हो गया था।

आदित्य सिंह राजपूत

आदित्य सिंह राजपूत एक शानदार अभिनेता था। उन्होने टीवी सीरियल्स, फिल्म और वेब सीरीज में का किया है। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था और 32 साल की उम्र में उनका निधन मुंबई में हुआ।

वैभवी उपाध्याय

वैभवी टेलीविजन की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं, उन्हें प्रसिद्धि अपने समय की सबसे चर्चित टीवी सीरीज साराभाई वर्सेज साराभाई से मिली थी। उनका जन्म गुजरात में हुआ था और 38 वर्ष की आयु में उनका हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निधन हो गया।

शहनवाज प्रधान

वेब सीरीज मिर्ज़ापुर से सुर्खियां में शहनवाज प्रधान के निधन ने सबको चौंका दिया था। गुड्डु पंडित के ससुर की भूमिका में नजर आए शहनवाज ने अपने अभिनय से प्रभावित किया था। सिंदबाद द सेलर और अलिफ़ लैला में उनके काम के लिए भी जाना जाता था। उनका जन्म 1966 में हुआ था और 56 साल की उम्र में साल 2023 में उनका निधन हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: year ender 2023 satish kaushik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X