Year Ender 2023: इन सितारों ने साल 2023 में दुनिया को कहा अलविदा, टूटा फैंस का दिल

Year Ender 2023: साल 2023 में कई सारे मनोरंजन जगत के सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे फैंस का दिल टूट गया। इन शानदार कलाकारों का ऐसे जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत ज्यादा बड़ा लॉस है।
1.जूनियर महमूद-
साल 2023 में दुनिया को अलविदा कहने वाले कलाकारों की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर जूनियर महमूद का नाम सबसे पहले आता है। जूनियर महमूद के निधन की खबर बी-टाउन के लोगों को दुखी कर दिया था। जूनियर महमूद का निधन साल 2023 की 8 दिसंबर को हुआ था।
2. सतीश कौशिक-
इस लिस्ट में दूसरा नाम सतीश कौशिक का है। सतीश कौशिक का निधन भी इस साल हुआ था। सतीश कौशिक को आज भी उनके फैंस काफी याद करते हैं। सतीश कौशिक का जाना इडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा है।
3. नितेश पांडे-
नितेश पांडे का नाम भी इसी लिस्ट में आता है। अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। 24 मई 2023 को एक्टर की कार्डिएक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। सेलेब्स के साथ साथ फैंस के लिए बड़ा झटका था।
4. वैभवी उपाध्याय-
इस लिस्ट में वैभवी उपाध्याय का नाम भी शामिल है। टीवी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने भी इस साल 22 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया। वैभवी का जाना फैंस के लिए काफी दुखद था।
5. आकांक्षा दुबे -
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का सुसाइड इस साल काफी चर्चा में रहा। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था हालांकि, बाद में कहा गया कि एक्ट्रेस का मर्डर हुआ है।
6. रियो कपाड़िया-
इस लिस्ट में रियो कपाड़िया का नाम भी शामिल है। शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में नजर आने वाले रियो कपाड़िया भी इस साल दुनिया को छोड़कर चले गए। रियो कपाड़िया का निधन 14 सितंबर 2023 को हुआ था।
7. दिनेश फड़नीस -
सीईडी में फ्रेड्रिक्स के किरदार से घर -घर में मशहूर हुए एक्टर दिनेश फड़नीस ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह दिया। दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस और फैमिला को गहरा सदमा लगा है। हर कोई उन्हें याद कर भावुक हो हुआ।
8. आदित्य सिंह राजपूत-
इस लिस्ट में आदित्य सिंग राजपूत का नाम भी शामिल है। एक्टर आदित्य सिंह राजपूत भी इस साल सबको छोड़ कर चले गए। एक्टर की डेड बॉडी उनके फ्लैट के बाथरूम में मिली। रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्टर की मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई।


Click it and Unblock the Notifications



















