Year Ender 2023- 'लप्पू सी आंटी' से लेकर 'लुकिंग लाइक वॉव' तक, इस साल इंटरनेट पर छाए रहे ये वीडियोज..

Viral Videos Of Year 2O23- साल 2023 अपने आखिरी महीने पर प्रवेश कर चुका है। इस साल बहुत कुछ हुआ, अगर इंटरनेट की दुनिया की बात करें तो कई सितारे बने और गायब भी हुए। सोशल मीडिया पर कई लोगों के फनी वीडियोज वायरल हुए तो किसी के बयान पर ऐसे मीम्स बने जो कि ट्रेंड करते रहे।
चाहे सीमा हैदर के इंडिया के बाद उनकी पड़ोसन आंटी का वीडियो हो या फिर लुकिंग लाइक अ वॉव करके छा जाने वाली महिला का वीडियो। साल 2023 ऐसे कई वीडियोज के साथ चर्चा में रहा है।
हम ऐसे ही कुछ वीडियोज की लिस्ट लेकर सामने आए हैं जो कि इस साल छाए रहे। लगभग हर वीडियो फनी क्लिप में उनको एड किया गया। आम लोगों से लेकर सितारों तक ने इन वीडियोज पर अपने रिएक्शन दिए और कुछ ने तो इसको रिक्रिएट तक किया।
लप्पू सा सचिन..
सबसे पहले बात करते मिथिलेश भाटी के इस वीडियो की जो कि काफी चर्चा में रहा था। सीमा हैदर के पति सचिन मीणा पर भड़कते हुए मिथिलेश ने कहा था कि, ''है क्या सचिन में? लप्पू सा सचिन है, झिंगुर सा लड़का है।'' उनके इस क्लिप को लाखों वीडियोज में इस्तेमाल किया गया है।
लुकिंग लाइक अ वॉव
कपड़े की दुकान और कपड़ों को प्रमोट करने के लिए जसमीन कौर वीडियो बनाया करती थीं। शायद उनको ये बात नहीं पता था कि उनका एक वीडियो इतना वायरल होगा कि वो इंटरनेट सेंसेशन बन जाएंगी।
जी हां, दीपिका पादुकोण तक ने उनके इस वीडियो को रिक्रिएट किया। वीडियो में जसमीन ने कहा था, ''सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव।'' इसके बाद वीडियो ने बवाल कर दिया था।
हे प्रभु, हरिनाथ, कृष्ण जगन्नाथम
एक वीडियो है जिसमें दो लड़के घर के अंदर आते हैं तो वहां पानी भरा होता है। इतने में एक लड़का भगवान के नाम लेना शुरु कर देता है। वो कहता है, ''हे प्रभु, हरिनाम प्रेमानंद कृष्ण जगन्नाथम, ये क्या हुआ.. पलंग में पानी आ गया। गमछा भी खुल गया।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हुआ और लोगों ने कई फनी वीडियोज में इसको जोड़ा है।
एल्विश भाई के आगे कोई...
इसके अलावा एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक लड़का एल्विश यादव के लिए कहता है, एल्विश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या? इस दौरान एल्विश यादव बिग बॉस के घर पर थे। ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ है।
मोए मोए
इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अगर कोई वीडियो छाया हुआ है तो वो मोए मोए है। लोग किसी भी तरह का कंटेंट बनाकर उसमें मोए मोए एड कर रहे हैं।
सब्जेक्ट का नाम क्या है? बैगन..
एक वीडियो सामने आया था जिसमें छोटे से लड़के से पत्रकार सवाल पूछता दिख रहा। इस वीडियो में जब उसके स्कूल और सब्जेक्ट के बारे में बात की जाती है तो लड़का कहता है, उसके सब्जेक्ट का नाम ''बैगन'' है। ये बेहद फनी वीडियो है और इसको काफी पसंद जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











