»   » PICS: 2014 में दीपिका ने धरे 14 अलग-अलग रूप

PICS: 2014 में दीपिका ने धरे 14 अलग-अलग रूप

साल 2014 खत्म होने वाला है। लिहाजा, बॉलीवुड गलियारों में अब चर्चा शुरू हो चुकी है कि यह साल किसके नाम रहा। कौन होगा टॉप एक्टर, कौन एक्ट्रेस होगी नंबर वन..किसने इस साल चुराया दर्शकों का दिल, तो किसके लुक ने बढ़ा दी लोगों की धड़कनें..

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने डेब्यू के साथ ही सूर्खियों पर सवार हो कर आईं थी। हर साल की तरह साल 2014 भी दीपिका के लिए अच्छा रहा। इस साल दीपिका की 2 हिन्दी फिल्में और एक तमिल फिल्म आई। जिसमें से सबसे ज्यादा चर्चा में रही अक्टूबर में आई फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर'। इस फिल्म में दीपिका के किरदार की काफी तारीफ की गई थी। वहीं फाइडिंग फैनी और तमिल फिल्म कोच्चादियां में भी दीपिका का लुक काफी डिफरेंट रहा है।

सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि इस साल फेमिना कवरपेज हो या स्टारडस्ट, आईफा एवार्ड फंक्शन हो या फिल्मफेयर, दीपिका के लुक ने लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। इसके साथ ही दीपिका का स्पोर्टी लुक भी इस साल काफी फेमस रहा।

तो आइये देखते हैं दीपिका के कुछ पॉपुलर लुक्स, जिसने साल 2014 में लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ाकर सूर्खियों बनाईं।

'लवली' ने लगाया आग

'लवली' ने लगाया आग

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में लवली के किरदार में दीपिका पादुकोण ने अपना सेक्सी अंदाज दिखाया। इस फिल्म का गाना 'मैं लवली हो गई' साल के पॉपुलर ट्रैक में से एक रहा।

फाइडिंग फैनी

फाइडिंग फैनी

फाइडिंग फैनी में दीपिका का लुक काफी डिफरेंट नजर आया था, जिसे देखकर लोगों को भी काफी आश्चर्य हुआ था। यह दीपिका हॉट एंड क्यूट की मिश्रण थी।

स्पोर्टी लुक

स्पोर्टी लुक

इस साल दीपिका कई बार अपने स्पोर्टी लुक में नजर आईं। कभी पीकू के सेट पर बैडमिंटन खेलते हुए तो कभी स्टेडियम में। लेकिन दीपिका के इस अवतार को उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया।

कोच्चादियां

कोच्चादियां

इस साल दीपिका ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक तमिल फिल्म कोच्चादियां में भी काम किया था। यह एक फिक्शनल- एक्शन फिल्म थी, जिसमें कैरेक्टर्स को एनिमेशन के द्वारा दिखाया गया था।

इंडियन लुक

इंडियन लुक

फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में ही दीपिका का एक और लुक था, जो उनके चाहने वालों को बेहद पसंद है। वह है दीपिका का इंडियन लुक। एक ओर जहां दीपिका लवली बनकर सेक्सी दिखीं थी, वहीं देसी अवतार भी अपनाया था।

फेमिना कवरपेज

फेमिना कवरपेज

दीपिका फेमिना के सितंबर अंक में कवरपेज पर दिखाई दी थीं। जिसका टाइटल था, मोस्ट पॉवरफुल वुमैन। लिहाजा, नाम के मुताबिक फेमिना कवरपेज पर दीपिका का काफी स्ट्रांग लुक दिखाया गया था।

हसीन लुक

हसीन लुक

वहीं, फैशन मैगजीन वोग के कवरपेज पर दीपिका ने अपने हसीन अंदाज को जमकर बयां किया। इस कवरपेज पर दीपिका काफी बिंदास और हॉट लग रही हैं।

फिल्मफेयर एवार्ड

फिल्मफेयर एवार्ड

फिल्मफेयर एवार्ड फंक्शन में पहुंची दीपिका का यह लुक इस साल काफी चर्चे में रहा। पहला कारण तो यह था कि दीपिका इसमें काफी ग्लैमरस दिख रही थी, और दूसरा यह कि यह ड्रेस इंग्लिश मॉडल विक्टोरिया हार्वे की ड्रेस के सेम टू सेम थी।

अमिताभ की बेटी

अमिताभ की बेटी

पीकू के सेट पर अमिताभ और दीपिका की बॉन्डिंग देखकर इनके प्रशंसक काफी खुश हुए। सेट की कुछ तस्वीरों को दीपिका ने शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

लुंगी डांस

लुंगी डांस

आईफा एवार्ड फंक्शन में न सिर्फ दीपिका ने लुंगी डांस किया, बल्कि हॉलीवुड एक्टर केविन स्पासे को भी लुंगी डांस कराया गया था। दर्शकों को यह मजेदार लगा था।

आईफा की चमक

आईफा की चमक

दीपिका की चमक से आईफा का पूरा माहौल चमक उठा था। गोल्डन कलर की ड्रेस पहने दीपिका काफी एलिगेंट एंड हॉट लग रही थीं।

रेड एंड ब्यूटीफुल

रेड एंड ब्यूटीफुल

दीपिका का यह रेड एंड ब्यूटीफुल लुक भी काफी दिलों की धड़कनों को बढ़ा गया। इस अवतार में दीपिका आईफा एवार्ड फंक्शन में पहुंची थी। दीपिका को इंटरटेनर ऑफ दि ईयर का एवार्ड दिया गया था।

आकर्षण का केन्द्र

आकर्षण का केन्द्र

वहीं, स्क्रीन एवार्ड में दीपिका कुछ इस तरह पहुंची थीं। हालांकि, दीपिका के इस ड्रेस पर भी कॉपी करने का आरोप लग चुका है। यह ड्रेस अमेरिकन एक्ट्रेस केट हडसन के ड्रेस की कॉपी थी। बहरहाल, दीपिका इसमें लाजवाब लग रही थीं।

हॉट एंड ग्लैमरस

हॉट एंड ग्लैमरस

फैशन मैगजीन वोग के जून 2014 के अंक में दीपिका के ग्लैम लुक को काफी तारीफ मिली। इस कवरपेज पर दीपिका ने अपना हॉट एंड कातिलाना अंदाज दिखाया था।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X