Year 2015: इन 10 फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार
[नीति सुधा] साल 2015 आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड प्रेमी अगले साल आने वाली फिल्मों की लिस्ट तलाशना शुरू चुके होंगे। तो चलिए, हम आपकी तलाश थोड़ी आसान बना देते हैं। यहां हम आपको 2015 की 10 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2014 में कई फिल्में आईं, कई ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो कई फिल्मों को समीक्षकों ने सिर माथे चढ़ाया। इस साल 9 फिल्मों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पाई, जबकि कई नए चेहरों ने भी बॉलीवुड में मकाम बनाया। वहीं, आपको बता दें, हर साल की तरह 2015 में भी विशेष दिनों पर दर्शकों के लिए शाहरूख-सलमान की फिल्म रिलीज की जाएगी। जबकि 2015 में आमिर की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।
पढ़ें: न्यूकमर्स 2014, इन चेहरों को मिली बॉलीवुड में पहचान
बहरहाल, 2015 में आने वाली कुछ फिल्मों ने इसी साल से अपने पोस्टरों, कास्ट और शूटिंग की खबरों से दर्शकों के दिलों में उत्सुकता पैदा दी है। जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' हो या सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' इन फिल्मों का दर्शक अभी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल स्लाइडर में पढ़ें, 2015 में आने वाली 10 फिल्में, जिनका है हमें इंतजार:


Click it and Unblock the Notifications











