ये रिश्ता की एक्ट्रेस बनने जा रहीं शादी के 3 साल बाद मां, बोलीं- 'हमने प्लान नहीं किया था...'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की जानी-मानी अभिनेत्री शिरीन सेवानी अपनी खूबसूरती के लिए काफी पसंद की जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने नागिन 2 और कवच 2 जैसे सुपरहिट सीरियल्स में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है और वह फनी वीडियो बनती नजर आती है।
अगर हम शिरीन सेवानी के निजी जीवन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 6 दिसंबर 2020 को उदयन सचान के साथ में शादी की। दोनों की शादी को 3 साल पूरे हो चुके हैं और अब कपल एक बच्चे की उम्मीद कर रहा है। दरअसल हाल ही में नए साल के मौके शिरीन सेवानी ने अपने बेबी बंप की झलक दिखाई। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स के साथ में अपनी प्रेगनेंसी की भी पुष्टि की।
शिरीन सेवानी पहली बार मां बनने जा रही है और उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के अलावा जीवन में आ रहे बदलावों पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "यह मेरी जिंदगी के सबसे बड़े फेज में से एक है। मैं हर पल का आनंद लेना चाहती हूं और पहले प्रेगनेंसी की प्लानिंग हमने नहीं की थी। लेकिन हम माता-पिता बनने की जर्नी पर आकर बहुत ज्यादा खुश हैं। प्रेगनेंसी के समय पर खुश रहना और बिजी रहना बहुत ज्यादा जरूरी है।"
इसी के अलावा आपको बता दें कि शिरीन सेवानी और उदयन सचान ने कोरोना महामारी के समय पर शादी रचाई थी। दोनों ने दो महीने एक दूसरे को डेट किया और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्तों ने भी शिरकत की। बता दे कि दोनों की मुलाकात पर एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए जन्मदिन की पार्टी में मिले।


Click it and Unblock the Notifications












