16 साल की उम्र में 'बहू' बनीं ये हसीना, ऑन स्क्रीन भाई के साथ अफेयर कर बटोरीं सुर्खियां

टीवी के सितारे इन दिनों आसमान छू रहे हैं। इतना ही नहीं इनकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड सितारों से कम नहीं होतीं है। साथ ही साथ ये अपनी फिटनेस और खूबसूरती का भी बेहद ख्याल रखते हैं। लेकिन आज हम यहां एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस की बात करने वाले हैं जिसने अपनी एक्टिंग के कारण तो सुर्खियां बटोरी ही। लेकिन वहीं दूसरी तरफ निजी जीवन को लेकर भी वो काफ़ी चर्चा में बनी रही। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गायत्री उर्फ़ कांची सिंह की।
16 साल की उम्र में बहू का निभाया था किरदार
कांची सिंह ने महज़ 16 साल की उम्र में बहू का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। साथ ही साथ वह अपने बोल्ड और हॉट लुक्स को लेकर भी काफ़ी चर्चा में रही। उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। जहां वह अपनी तस्वीरों और वीडियोस को भी शेयर करती रहती हैं। बता दे कि कांची ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत की थी। उन्हें टीवी सीरियल 'कुटुंब' में देखा गया था।
कांची को मिली थी ये रिश्ता शो से पॉपुलैरिटी
धीरे-धीरे कांची सिंह अपने करियर में आगे बढ़ती चली गईं। उन्होंने काफी टीवी सीरियल्स में काम भी किया। लेकिन बाद में एक्ट्रेस को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में गायत्री का किरदार निभाने का मौका मिला। जहां से उन्हें काफ़ी पॉपुलैरिटी तो हासिल हुई ही और उन्हें एक असल पहचान भी मिली। इसी सीरियल में उन्ही के भाई का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा भी नज़र आए थे।
कांची सिंह और रोहन मेहरा की लवस्टोरी
दरअसल कांची सिंह और रोहन मेहरा इस सीरियल में कजिन भाई-बहन का किरदार निभा रहे थे। लेकिन इसी दौरान दोनों की लवस्टोरी शुरू हो गयी। रील लाइफ में भाई बहन का किरदार निभाने वाले असल जिंदगी में एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनों के प्यार के चर्चे हुए और इतना ही नहीं दोनों की जोड़ी को फैन्स द्वारा भी काफ़ी पसंद किया जाने लगा। लेकिन कुछ वक़्त बाद ही दोनों ने इस सीरियल में काम करना बंद कर दिया।
कांची सिंह का वर्कफ्रंट
अगर हम कांची सिंह के करियर पर नज़र डालें तो आपको बता दें कि 2016 में उन्हें 'भक्तों की भक्ति में शक्ति' सीरियल में हंसा का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को 'और प्यार हो गया' सीरियल से भी काफ़ी लोकप्रियता हासिल हुई थी। कांची को 2017 में बेस्ट युथ आइकॉन महिला होने के लिए इंटरनेशनल आईकॉनिक अवार्ड से नवाजा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











