ये रिश्ता की 60 साल की दादी सा की फिटनेस देख हर किसी के छूट रहे पसीने, वीडियो में उठा ली ये भारी चीज

अनीता राज बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आज के वक्त में वह टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है। उन्होंने अपने टैलेंट के चलते लोहा मनवाया है। उन्होंने टीवी पर कई सारे सीरियल्स जैसे कि एक था राजा एक थी रानी, छोटी सरदारनी और परिणीति में भी काम किया है। इस समय वह यह रिश्ता क्या कहलाता है में दादीसा का किरदार निभा रही है।
60 साल की उम्र में भी अनीता राज फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी लाइफ स्टाइल को काफी अच्छे से मेंटेन रखती हैं। अनीता राज जब सिर्फ 25 साल की थी तो उनका वेट ट्रेनिंग से इंट्रोड्यूस करवाया गया। खबरों के अनुसार अनीता हफ्ते में तीन बार कार्डियो भी किया करती हैं। अनीता राज खुद को फिट रखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करती है और एक अच्छी खासी डाइट फॉलो करती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनीता राज गेहूं की नहीं बल्कि बाजरे या ज्वार की रोटियां खाती हैं। वह दोपहर में नॉनवेज भी नहीं खाती और शाम को प्रोटीन बेस्ड डायट लेती है। इस डाइट में सिर्फ अंडे का सफेद भाग और नट्स रहते हैं। इसी के अलावा सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वर्कआउट के वीडियो भी शेयर करती रहती है। जिसमें वह लोगों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











