'ये हैं मोहब्बतें' के रमन भल्ला खुद को समझने लगे थे बहुत बड़ा एक्टर, खोई पॉपुलैरिटी, तो सालों बाद छलका दर्द

Karan Patel

टेलीविजन इंडस्ट्री में करण पटेल काफी सालों से काम कर रहे हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारे सीरियल्स में काम किया है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल से मिली। इस सीरियल में एक्टर ने रमन भल्ला का किरदार निभाकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। यहां तक कि उन्हें अपने डैशिंग और चार्मिंग अंदाज़ की वजह से भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

रमन भल्ला के नाम से घर-घर में फेमस है एक्टर

करण पटेल ने दर्शकों के बीच में अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा खास पहचान बना ली थी। उन्हें घर-घर में रमन भल्ला के किरदार से जाना जाने लगा था। यहां तो किस सीरियल में दिव्यंका त्रिपाठी के साथ में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन इस सीरियल के बाद में एक्टर धीरे-धीरे टेलीविजन इंडस्ट्री से गायब होने लग गए।

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं करण पटेल

लेकिन अब आपको बता दें कि करण पटेल जल्दी ही फिल्म 'झंड प्रकाश' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दे की हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण पटेल ने अपने एक्टिंग करियर और बॉलीवुड डेब्यु को लेकर भी काफी कुछ कहा। करण ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे एक वक्त पर ऐसा लगने लग गया था कि मैं बहुत बड़ा एक्टर बन चुका हूं। इसीलिए मैं काफी नखरे दिखाने लग गया था।"

एक गलती पर करण पटेल का पछतावा

करण पटेल ने इसी पर आगे बात करते हुए बताया कि "इंडस्ट्री में रहकर मुझे यह बात समझ आ चुकी है कि अगर गलती कर दूंगा तो आसानी से मेरा कोई भी पीछा नहीं छोड़ेगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि यहां पर कंपटीशन काफी ज्यादा है। एक ही पोजीशन को पाने के लिए यहां पर बहुत सारे लोग लाइन में लगे हुए हैं। आपकी एक गलती उस पोजीशन तक पहुंचने में आपकी रूकावट बन सकती है।"

करण पटेल को जिंदगी ने दिया दूसरा मौका

'ये हैं मोहब्बतें" फेम करण पटेल ने आगे यह भी कहा कि "अब मुझे एक और मौका मिल चुका है, जिससे कि मैं खुद को संभाल सकूं। यहां तक कि दर्शकों के बीच में वही पहचान दोबारा प्राप्त कर सकूं जो कि मैंने 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल से बना ली थी। अपनी एक गलती से मैंने काफी कुछ सीखा है और अब मैं इसे दोहराने नहीं चाहूंगा। मैं खुद को डाउन नहीं करना चाहता। मैं अब सच्चाई के रास्ते पर अपना जीवन जीना चाहूंगा और कोई भी कम मेरे लिए छोटा या फिर बाद नहीं है। बस अच्छा काम करता रहूं यही ख्वाहिश रहेगी।"

More from Filmibeat

Read more about: karan patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X