KGF 2 से पहले वायरल श्रीनिधि शेट्टी का सबसे बोल्ड 6 फोटोशूट, फैंस ने बोला आग लगा दी
यश की KGF चैप्टर २ में एक नाम की चर्चा इन दिनों हो रही है।वो हैं श्रीनिधि शेट्टी जो कि फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब दूसरे पार्ट में भी दिखाई देंगी। श्रीनिधि शेट्टी का एटीट्यूड kgf के पहले भाग में फैंस को काफी पसंद आया था। अब दूसरे भाग में भी श्रीनिधि के उसी टशन को देखना kgf २ के फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी जो कि kgf के बाद साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड पर भी छा गई हैं। श्रीनिधि को भले ही एक्टिंग की दुनिया kgf से जानती हो लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में श्रीनिधि शेट्टी का बड़ा नाम है। साल २०१६ में मिस सुपरनेशनल ब्यूटी की वह विजेता रही हैं। इसके अलावा मिस साउथ इंडिया और मिस कर्नाटक जैसे खिताब भी उनके नाम हुए हैं।

श्रीनिधि शेट्टी रीना की भूमिका
Kgf में श्रीनिधि शेट्टी में रीना की भूमिका निभाई थी। अपनी डेब्यू फिल्म के साथ ही वह सब पर छा गईं। तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीनिधि अपनी पहचान बना रही हैं।

केजीएफ 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी की नई फिल्म
केजीएफ 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी की एक और फिल्म २6 मई को रिलीज होगी जिसका नाम है कोबरा। स्टाइल और ग्लैमर के लिहाज से श्रीनिधि बला की खूबसूरत हैं।

श्रीनिधि शेट्टी ग्लैमरस फोटो
साड़ी हो या गाउन हर लुक में श्रीनिधि कहर ढा रही हैं। श्रीनिधि शेट्टी के इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने कई फोटोशूट की ढेर सारी तस्वीर शेयर की है।

श्रीनिधि शेट्टी की बॅालीवुड में एंट्री
जहां उनका फैशन सेंस साफ दिखाई पड़ रहा है। जाहिर सी बात है कि केजीएफ 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी के लिए बॉलीवुड के भी दरवाजे खुल चुके हैं।

KGF 2 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई
गौरतलब है कि इस बार KGF 2 किरदारों की कहानी है। यश, संजय दत्त, रवीना टंडन,प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी के साथ KGF 2 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications