..................... Yash Chopra Shah Rukh Khan Movie Dil To Pagal Hai Know About Cast Story Song And Awards - Hindi Filmibeat

27 साल पहले रिलीज़ हुई वो फ़िल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई ब्लॉकबस्टर, मिले 3 नेशनल अवार्ड, आज भी फेमस हैं गाने

Dil To Pagal Hai Movie Collection

Dil To Pagal Hai Movie Collection: 90 के दशक में कई सारी फिल्में ऐसी भी रिलीज हुई थी जिन्होंने छप्पर फाड़ कमाई की थी। आज हम आपको यश चोपड़ा द्वारा बनाई हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' के बारे में बताने वाले हैं। इस फिल्म को उन्होंने बहुत ही शिद्दत के साथ बनाया था और इसमें एक म्यूजिकल लव रोमांटिक स्टोरी दिखाई गई थी जो कि दिल को छू लेने वाली थी।

बता दे कि 'दिल तो पागल है' फिल्म की सिर्फ कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी काफी ज्यादा हिट साबित हुए। इस फिल्म को 30 अक्टूबर 1997 को रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक तरीके से म्यूजिक पर ही बनाई गई है और इसमें एक डायरेक्ट होता है जो म्यूजिकल प्लेज किया करता है।

उस डायरेक्टर की पूरी टीम होती है लेकिन अचानक से उनके दोस्त का पैर टूट जाता है तो वह डांस करने में असक्षम हो जाती है। इसके बाद एक नई लड़की उनके ग्रुप में आकर एंट्री मारती है। इसके बाद उस लड़की और डायरेक्टर की प्रेम कहानी शुरू होती है और इसमें कई ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं।

इस फिल्म को सिर्फ 9 करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इस ने 58.61 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में शाहरुख खान से लेकर करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार ने लीड किरदार निभाया था।

इस फिल्म को तीन नेशनल अवार्ड भी मिले, जिसमें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड करिश्मा कपूर को मिला। इसी के अलावा शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया।

Read more about: dil to pagal hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X