Yash Chopra- रोमांस किंग ने हिंदी फिल्मों को दिखाया था नया रास्ता, 6 नेशनल अवॉर्ड, 11 फिल्मफेयर और..

जब भी बॉलीवुड में रोमांस या फिर रोमांटिक फिल्मों की बात होगी तो सबसे पहले अगर किसी का नाम आएगा तो वो होंगे यश चोपड़ा। मशहूर फिल्म फिलहाल हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी बनाई हुई हर फिल्म आज भी उनके होने का एहसास दिलाती है।
आज यश चोपड़ा का जन्मदिन है और इस मौके पर उनको याद करते हुए उनके फैंस भावुक हो रहे हैँ। यश चोपड़ा जिनकी फिल्मों के नाम गिनाने पर आ जाएं तो लोग एक एक फिल्म में ताली बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
फिर चाहें वो कभी-कभी हो सिलसिला हो या फिर चांदनी जैसी रोमांटिक फिल्में दीं। 27 सितंबर 1932 में यश चोपड़ा को खुद ही नहीं पता कि वो कभी फिल्मों की हिस्सा बनेंगे। उन्होने साल 1959 में अपनी पहली फिल्म धूल के फूल से अपने करियर की शुरुआत की थी और कहा जा रहा है कि तब से ही उन्होने इंड्स्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
बता दें कि यश चोपड़ा एक इंजीनियरिंग के छात्र थे और उसी में अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन फिल्मों के प्रति उनके लगाव ने उनको इस ओर खींचा और वो इधर आ गए।
उन्होने स्विटजरलैंड में काफी शूटिंग की है और इस वजह से वहां की एक लेक इनके नाम से जानी जाती है। यहां तक कि एक रेलवे स्टेशन का नाम भी इन्ही पर है। BAFTA ने उनको लाइफटाइम मेंबरशिप से सम्मानित किया था और ऐसे ये पहले शख्स हैं।
कौन कौन से अवॉर्ड से हुए सम्मानित
यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड साल 2001 में मिला था। इसके बाद उनको पद्म भूषण से साल 2005 में सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उनके नाम 6 नेशनल अवॉर्ड हैं और 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं। इस तरह से उन्होने भारतीय फिल्म इंड्स्ट्री में अपना नाम ऊंचा किया है। यश चोपड़ा ने 21 अक्टूबर 2012 को अपनी अंतिम सांस ली थी और एक बड़ा शख्स इंडस्ट्री से रुखसत हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











