प्रोड्यूसर ने हीरोइन के पेरेंट्स को कमरे में किया कैद, एक्ट्रेस से मनवाई जिद, फिर उसी हसीना को बना लिया बहु

Yash Chopra, Aditya Chopra, Rani Mukerji

Rani Mukerji: कई बार जब फिल्मी सितारे फिल्मों की शूटिंग कर रहे होते हैं तो उनसे जुड़े हुए मजेदार और दिलचस्प किस्से खूब वायरल होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही फिल्ममेकर से जुड़े किस्से के बारे में बताने वाले हैं जिसने अपने फायदे के लिए एक्ट्रेस के माता-पिता को ही कमरे में कैद कर दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा की। जिन्होंने रानी मुखर्जी के माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था और वह चाहते थे कि एक्ट्रेस उनकी फिल्म में काम करें।

जब रानी मुखर्जी के पास आया था फ़िल्म का ऑफर

दरअसल, रानी मुखर्जी ने न्यूज़ 18 को दिए हुए एक इंटरव्यू में काफी कुछ खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें 'साथिया' फिल्म के लिए ऑफर आया और उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। उनके माता-पिता राम मुखर्जी और कृष्णा मुखर्जी इस मैसेज को देने के लिए यश चोपड़ा के ऑफिस पहुंचे। लेकिन निर्देशक ने उनको अपने ऑफिस के कमरे में बंद कर दिया।

यश चोपड़ा ने रानी मुखर्जी के माता-पिता को कमरे में किया था कैद

रानी मुखर्जी ने यह भी बताया कि यश चोपड़ा ने उनको सिर्फ तभी कमरे से बाहर आने दिया जब उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार किया। 'साथिया' फ़िल्म मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म 'अलाई पेयुथे' की रीमेक थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे। रानी मुखर्जी ने यह भी खुलासा किया था कि यश चोपड़ा चाहते थे कि वह इस फिल्म में काम करें, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। इसी वजह से उनके पास में ऐसा कदम उठाने के अलावा कोई भी ऑप्शन था नहीं।

रानी मुखर्जी को नहीं मिल रहा था काम

जब रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' रिलीज हुई तो यह बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने 8 महीने तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की और उनके पास में कोई भी काम नहीं बचा था। रानी मुखर्जी ने बताया कि "मैं बस घर पर बैठी हुई थी और उस वक्त मैं काम करने से मना कर रही थी। मेरी मां को ऐसा लगा कि मैं पागल हो गई हूं क्योंकि जो भी मुझे ऑफर मिल रहा था उसके लिए मैं सिर्फ नहीं कह रही थी।"

रानी मुखर्जी हो गई थी परेशान

रानी मुखर्जी ने यह भी बताया कि "उस वक्त बहुत सारी फिल्म क्रिटिक्स ने मुझको ठुकरा दिया था और मुझे कहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया है। मुझे ऐसा लगा कि शायद वह लोग सही कह रहे हैं लेकिन मैं हार मानने वालों में से नहीं थी। मैं सिर्फ वही कर रही थी जिस पर मेरा दिल विश्वास कर रहा था। इसके बाद 'साथिया' फिल्म का ऑफर आया और यश अंकल ने मेरे माता-पिता को ऑफिस में बुलाया।"

रानी मुखर्जी ने यश चोपड़ा को कहा धन्यवाद

रानी मुखर्जी ने बताया कि "मेरे पेरेंट्स यश अंकल को यह बताने गए थे कि मैं इस फिल्म को नहीं करना चाहती हूं। इसके बाद उन्होंने मुझको फोन करके कहा कि बेटा, तुम बहुत बड़ी गलती कर रही हो। मैं कमरे का दरवाजा बंद कर रहा हूं और जब तक तुम हां नहीं कह देती मैं तब तक तुम्हारे माता-पिता को यहां से जाने नहीं दूंगा। मैं इसके लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।"

रानी मुखर्जी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे से रचाई शादी

रानी मुखर्जी के निजी जीवन की बात की जाए तो आपको बता दें कि यश चोपड़ा ने उनके साथ में कई सारी फिल्मों में भी काम किया था। इसके बाद में 13 अक्टूबर 2012 को यश चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतना ही नहीं साल 2014 के दौरान रानी मुखर्जी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा के साथ में शादी रचा ली। बाद में साल 2015 में उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X