IAS बनना चाहती थी ये पहाड़ी हसीना, किस्मत ने फ़िल्मी दुनिया की ओर किया रुख, अक्षय कुमार संग मचा रहीं धमाल

Yami Gautam

कहते हैं कि पहाड़ी लड़कियां काफी ज्यादा खूबसूरत होती हैं. ऐसा इसीलिए क्योंकि ठंडे वातावरण और खूबसूरत वादियों के बीच में यहां पर लोग काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड की अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो कि इतनी ही खूबसूरत है और उन्हें देखकर हर कोई अपना दिल थाम लेता है. इस तस्वीर में नजर आ रही छोटी सी बच्ची वाइट फ्रॉक पहने हुए काफी ज्यादा प्यारी लग रही है. जिसे बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड और ब्यूटीफुल अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है.

यामी गौतम के बचपन की तस्वीर

यहां तक कि आपको बता दें कि इस बच्ची ने आयुष्मान खुराना से लेकर अभिषेक बच्चन तक के साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया हुआ है. इतना ही नहीं इन दिनों अक्षय कुमार के साथ में अपनी फिल्म से वह तहलका मचाती हुई नजर आ रही है. अगर आप अभी भी इस छोटी सी बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम है.

यामी गौतम बनना चाहती थी आईएएस ऑफिसर

यामी गौतम ने विकी डोनर फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और हर किसी को अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से हैरान कर दिया. बहुत कम लोग जानते हैं कि यामी गौतम शुरू से ही आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी. लेकिन बाद में उनके परिवार जनों और दोस्तों ने एक्ट्रेस बनने का उन्हें सुझाव दिया. इतना ही नहीं उनके पिता ने मुंबई में डायरेक्टर्स को उनकी तस्वीर भी शेयर कर दी थी.

यामी गौतम बन चुकी है बॉलीवुड की क्वीन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यामी गौतम ने खुद ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ वक्त पहले एक तस्वीर को शेयर कर दिया था. इस तस्वीर पर एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया. इन दोनों तस्वीरों को आप कंपेयर करके इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि यामी गौतम ही हैं. यामी गौतम शुरू से ही आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी. लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जिस वजह से वह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हो गई.

Read more about: yami gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X