यामी गौतम ने रोते हुए बताया, कौन सा था उनके जीवन का सबसे मुश्किल दौर, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। लेकिन हर आम लड़की की तरह यामी के जीवन में भी कई मुश्किल भरे दौर आते हैं। कई बार इन मुश्किलों का वह डटकर मुकाबला भी करती हैं लेकिन कभी कुछ ऐसा होता है जो किसी मजबूत इंसान को भी तोड़ कर रख देता है। कुछ ऐसा ही यामी गौतम के साथ भी हुआ। सोशल मीडिया पर उनके एक पॉडकास्ट इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यामी अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस बातचीत के दौरान यामी खुद को रोक नहीं पाती हैं और उनके आंसू निकल आते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान जब यामी से पूछा जाता है, "आपकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन कौन सा था, उसके बारे में बताइए।" इसके जवाब देते हुए यामी रो पड़ती हैं और कहती हैं, "मेरी नानी...जिस तरीके से यह हुआ वह पूरी तरह से Unexpected था।"
वीडियो में यामी आगे कहती हैं, "एक साल पहले मैं थर्सडे की प्रमोशन कर रही थी और मैं उनको (नानी) पहले से बोल चुकी थी कि यह फिल्म आने वाली है और आपको देखनी है। लास्ट के 4-5 दिन मैं उनसे बात नहीं कर पायी लेकिन हां, मैं अपनी मम्मी से बात करती थी। मैं अपनी मम्मी से पूछती थी, वो कैसी हैं, ठीक हैं? उनको याद है, बता दिया ना फिल्म रिलीज होने वाली है। और..." यामी बताती हैं, "इसी दौरान मेरी नानी की मौत हो गयी थी। मैं आज भी अपनी मां के स्ट्रेंथ के बारे में सोचती हूं कि उन्होंने वह बात मुझसे छिपा कर रखी ताकि मैं डिस्टर्ब्ड ना हो जाऊं।"
बता दें, यामी अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ-साथ अपनी नानी की भी करीब थी। इस वीडियो में यामी कहती हैं, "उन्हें (मम्मी) शायद पता था कि मैं शायद ये नहीं ले पाऊंगी। इसलिए उन्होंने इस बात को मुझसे दूर रखा जब तक यह फिल्म रिलीज नहीं हो गयी। इसके बाद मुझे इस बारे में बताया गया।" यामी गौतम ने अपनी शादी में भी अपनी मां की साड़ी के साथ अपनी नानी का दिया हुआ दुपट्टा ओढ़कर ही दुल्हन बनी थी। इतना ही नहीं यामी ने शादी में अपनी नानी का दिया हुआ नथ ही पहना था, जिसे उनकी नानी ने यामी के लिए काफी पहले से बनवा कर रखा था। यह कहना गलत ना होगा कि डायरेक्टर आदित्य धर की दुल्हनिया 'उरी' स्टार यामी गौतम की खूबसूरती में इस नथ ने चार चांद लगा दिये थे।


Click it and Unblock the Notifications

