..................... यामी गौतम से लेकर रणवीर सिंह तक, फिल्मों में इन एक्टर्स ने अपने हेयरस्टाइल में किया जबरदस्त बदलाव| Yami Gautam to Ranveer Singh, actors made drastic changes in their hairstyles in films| - Hindi Filmibeat

यामी गौतम से लेकर रणवीर सिंह तक, फिल्मों में इन एक्टर्स ने अपने हेयरस्टाइल में किया जबरदस्त बदलाव

cover image

फिल्मों में अपने किरदारों के लिए कई बार एक्टर्स अपना वजन बढ़ाते हैं तो कई बार जीरो फिगर में भी आते हैं। किरदार की मांग के अनुसार गेट-अप में भी बदलाव करते हुए एक्टर्स को देखा जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है कि किसी खास किरदार को निभाने के लिए एक्टर्स ने खास हेयरस्टाइल अपनायी है। लेकिन इस हेयरस्टाइल के लिए एक्टर ने आर्टिफिशियल विग का सहारा ना लेकर खुद के बालों को उसी स्टाइल में सेट किया है। पिछले कुछ सालों के दौरान विग ना पहनकर अपने बालों को सच में किरदार की मांग के अनुसार बदलने का ट्रेंड बढ़ा है। ये हेयरस्टाइल कई बार ऐसे भी होते हैं जो वास्तविक जीवन में एक्टर के इमेज से बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं लेकिन फिल्मों में परफेक्शन के लिए एक्टर्स इस एक्सपेरिमेंट को करने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।

आइए आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने रोल के लिए हेयर स्टाइल में जबरदस्त बदलाव किया था :

रणवीर सिंह :

रणवीर सिंह :

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ने इस किरदार के लिए अपना सिर मुंडा लिया था। संजय लीला भंसाली की इस पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने ठेठ ब्राह्मणों की तरह मुंडे हुए सिर में एक चोटी भी बनायी थी। इतना ही नहीं रणवीर सिंह कई पब्लिक इवेंट में भी इसी लुक में नजर आए थे।

यामी गौतम :

यामी गौतम :

यामी गौतम अपने हर फिल्म में अक्सर लंबे बालों में नजर आती हैं। लेकिन फिल्म 'उरी' में अपने किरदार के लिए यामी ने सेमी-लॉन्ग बॉब हेयरकट लेने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखायी। अपनी हर फिल्म में लंबे बालों में दिखने वाली यामी के अचानक बालों को छोटा करवाना कितना मुश्किल रहा होगा, इस बात का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है।

आमिर खान :

आमिर खान :

अपनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'गजनी' में संजय शर्मा का किरदार निभाने वाले आमिर खान ने इस फिल्म के लिए एक खास हेयरस्टाइल अपनाया था। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने लगभग बॉल्ड हेयरस्टाइल अपनाया था, इस हेयर स्टाइल में उनके सिर में साइड पार्टिशन की तरह एक लंबा निशान भी बनाया गया था। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद आमिर खान के कई फैंस ने इस हेयरस्टाइल को अपनाया भी था।

अमायरा दस्तुर :

अमायरा दस्तुर :

लीना यादव के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजमा चावल' में एक हेयरस्टाइलिस्ट का किरदार निभा रही अमायरा दस्तूर ने बालों को एक तरफ से शेव किया था। फिल्म में वह एक युवा प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट के किरदार में थी जिसका स्वभाव काफी विद्रोही किस्म का है।

विकी कौशल :

विकी कौशल :

अनुराग कश्यप की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मनमर्जियां' में विकी कौशल तापसी पन्नू के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक कूल डूड का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए विकी ने अपने बालों को सामने से हरे और नीले रंगों से रंगा था। इसके साथ ही उन्होंने बालों को स्पाइक स्टाइल में भी सेट किया था। अपने इस नये हेयरस्टाइल में विकी कौशल को पहचानना निश्चित रूप से मुश्किल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X