Yami Gautam: जब फैन की इस हरकत पर यामी गौतम का फूटा था गुस्सा, बोलीं- 'मेरी वीडियो बनाई और फिर...'

Yami Gautam Pregnancy: यामी गौतम बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अक्सर देखने के लिए मिलता है कि जब भी निजी जिंदगी की बात आती है तो सेलिब्रिटीज सबसे पहले सामने आते हैं। अगर किसी भी फिल्मी सितारे की कोई पर्सनल बात लीक हो जाती है तो वह आग की तरह इंडस्ट्री में फैल जाती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में खबर सामने आ रही है कि यामी गौतम और उनके पति डायरेक्टर आदित्य धर जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों ने लॉकडाउन में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जब यामी गौतम ने उरी फिल्म में काम किया था तो डायरेक्टर आदित्य के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था।
लेकिन कई बार देखने के लिए मिला है कि यामी गौतम का विवादों से भी काफ़ी नाता रहा है। दरअसल आपको बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स की यह खबर के मुताबिक यामी गौतम ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि एक बार उनके फार्म पर एक लड़का पहुंचता है और बहुत वह यंग था। तकरीबन वह 19 से 20 साल का था। उस लड़के ने एक्ट्रेस के स्टाफ से रिक्वेस्ट की कि वह यामी गौतम के साथ सेल्फी लेना चाहता है।
यामी गौतम ने बताया कि वह उस शख्स के साथ सेल्फी लेने को तैयार हो गई थी। लेकिन फिर वह उनकी वीडियो बनाने लगा और इस बात की जानकारी एक्ट्रेस को नहीं थी। वह वीडियो भी काफी बड़ा आया था और एक्ट्रेस ने बताया था कि उस वीडियो को उस लड़के ने अपने व्लॉग पर शेयर कर दिया था। जिस पर मिलियंस में व्यूज आ गए थे।
हालांकि आपको बता दें कि यामी गौतम ने शख्स की इस हरकत के चलते काफी अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने इस पर कहा कि ऐसे वीडियो पर कमेंट आने से लोगों को लगता है कि मुझे कमेंट मिला है। लेकिन इस तरीके के गलत व्यवहार से दूसरों को यह लगता है कि वह कुछ ऐसा कर सकते हैं। हर एक चीज की लिमिट होती है और ऐसी हरकत बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications