मां बनने वाली हैं यामी गौतम, जानिए कौन हैं उनके पति आदित्य धर? दी है ये ब्लॉकबस्टर फिल्म..

Who is Yami Gautam's Husband Aditya Dhar- यामी गौतम ने कई फिल्मों में अपने अभिनय से धमाका किया है लेकिन इस वक्त वो अपने निजी जीवन को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। पता चला है कि अभिनेत्री 5 महीने प्रेगनेंट हैं और उनकी लाइफ में नन्हा मेहमान आने वाला है।
आज हम अभिनेत्री के पति आदित्य धर के बारे में बात करेंगे। कौन हैं, आदित्य धर? जिन्होने एक दमदार फिल्म इंडस्ट्री को दी है जिसको काफी पसंद किया गया है। आदित्य धर और यामी गौतम की जोड़ी अक्सर खबरों में रहती है।
कौन हैं आदित्य धर?
यामी गौतम के पति आदित्य धर एक फिल्म निर्देशक हैं। उन्होने कोई और नहीं बल्कि उरी- सर्जिकल स्ट्राइज जैसी फिल्म निर्देशित की है। इस फिल्म ने विकी कौशल का करियर ऊंचाई पर पहुंचा था दिया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए आदित्य को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के आदित्य ने यामी से शादी कर ली थी और मजेदार बात तो ये है कि यामी भी इस फिल्म का हिस्सा थीं।
12 मार्च 1983 को दिल्ली जन्में आदित्य धर अब एक जाना माना नाम हैं। निर्देशक के अलावा आदित्य एक अच्छे लेखक और लिरिक्स राइटर हैं। 2006 में वो मुंबई आए थे और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी।
आदित्य धर का फिल्मी सफर
आदित्य धर ने इस फिल्म के अलावा कई और फिल्मों में काम किया है। उन्होने काबुल एक्सप्रेस, 'हाल-ए-दिल', 'वन टू थ्री' और 'डैडी कूल' जैसी फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखने का भी काम किया था। इसके अलावा 'आक्रोश' और 'तेज' में उन्होने धमाकेदार डायलॉग्स लिखे थे।
वर्कफ्रंट पर आदित्य एक और फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं जिसका नाम इमोर्टल ऑफ अश्वत्थामा है। इस फिल्म को लेकर गॉशिप्स सामने आती रहती हैं लेकिन किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











