..................... Yami Gautam Childhood Photo wanted to become an IPS officer, got married to director Aditya Dhar - Hindi Filmibeat

कभी IPS अफसर बनने का देखा ख्वाब, आज ये बच्ची है बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, फेमस डायरेक्टर संग रचाया ब्याह

Yami Gautam

Yami Gautam Childhood Photo: अक्सर सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। लेकिन इस बार वायरल हो रही तस्वीर में नजर आ रही बच्ची एक वक्त पर IPS ऑफिसर बनना चाहती थी। लेकिन उसकी किस्मत उस बॉलीवुड तक खींच कर लेकर गई। आज यह एक्ट्रेस बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री बन चुकी है। उन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और आज के वक्त में बॉलीवुड में टॉप अभिनेत्री का दर्जा प्राप्त कर चुकी है।

यामी गौतम के पिता है मशहूर डायरेक्टर

तस्वीर में नजर आ रही दो बच्चियों में से एक और कोई नहीं बल्कि मशहूर बॉलीवुड की एक्ट्रेस यामी गौतम है। बता दे की यामी गौतम अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ में बेहतरीन पोज देते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से हैं। लेकिन उन्होंने अपना पूरा बचपन चंडीगढ़ में बिताया। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि यामी गौतम के पिता यानी कि मुकेश गौतम पंजाबी सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर रह चुके हैं।

टीवी इंडस्ट्री से की करियर की शुरुआत

बता दे कि यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'चांद के पार चलो' से की थी। उन्होंने तीन सीरियलों में काम करने के बाद में फिल्मों की तरफ रुख कर दिया था। बता दे कि उन्होंने कन्नड़ भाषा की फिल्म से सिनेमा इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद यामी गौतम ने साल 2012 में विक्की डोनर फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था। बाद में धीरे-धीरे यामी गौतम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने लग गई।

डायरेक्टर संग गुपचुप रचाई शादी

यामी गौतम को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के लिए ऑफर आने लगे। एक वक्त आया जब उन्हें ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार के साथ में 'काबिल' फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के दौरान उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया। दर्शकों द्वारा भी उन्हें काफी पसंद किया गया। इसी के अलावा वह सनम रे, बाला, थर्सडे, और दसवीं जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी है। साल 2021 में यामी गौतम ने अपने घर वालों की मौजूदगी में बेहद सादगी भरे अंदाज से डायरेक्ट आदित्य धर के साथ शादी की और हर किसी को हैरान कर दिया।

Read more about: yami gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X