कभी 'कंडोम' कभी 'मच्छरदानी' बनकर सामने आए ये सुपरस्टार..बना खूब मज़ाक!
देखें रणवीर सिंह के ड्रेसिंग स्टाइल, जब उड़ाया गया उनका खूब मज़ाक।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। एक बार फिर रणवीर अपना ऐसा लुक लेकर सबके सामने आ गए जिससे वो फिर से सुर्खियों में छा चुके हैं। एक पार्टी में रणवीर ऐसी ड्रेस में आ गए जिससे सभी का ध्यान उनकी तरफ चला ही गया।

रणवीर ने एक स्किन फिट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसका कलर भी स्किन था। इसके नीचे उन्होंने पहने हुए थे बूट। रणवीर के ऐसे लुक को देखकर उनका काफी मज़ाक उड़ाया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें इस ड्रेस में लोगों ने 'कंडोम' कह दिया, लेकिन हमारे मस्तमौला रणवीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
10 कारण क्यों रंगून करेगी ताबड़तोड़ कमाई..फिल्म में क्या है खास..
बहरहाल, आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर मज़ाक के पात्र बने हैं। इससे पहले भी कई बार रणवीर की स्टाइल स्टेटमेंट ने उन्हें सुर्खियों में रखा है। एक बार तो रणवीर एयरपोर्ट पर झीने कपड़े पहने नज़र आए थे, तब मच्छरदानी कहकर लोगों ने खूब मज़ाक उड़ाया था। चलिए एक नज़र डालते हैं रणवीर के अजीब लुक्स पर..


Click it and Unblock the Notifications