परेशान हैं एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला, किया इंस्टाग्राम पर शेयर

Kavitha Kaushik

बेहद दबंग और बेबाक एक्ट्रेस कविता कौशिक उर्फ टीवी शो एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला को कौन नहीं जानता है। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कविता कौशिक अभी भारी मुश्किल में हैं। इस बात का खुलासा कविता ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में किया है। कविता 'बिग बॉस 14' का हिस्सा भी बनी थी। लेकिन रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला से हुए एक बहस के बाद कविता ने शो से वॉक आउट कर लिया था। आमतौर पर बिग बॉस शो को बीच में कोई नहीं छोड़ सकता है। अगर कोई कंटेस्टेंट ऐसा करता है तो उसे 2 करोड़ रुपये का जुर्माना देना पड़ता है। लेकिन कविता कौशिक जुर्माना भरने की बात पर हमेशा चुप्पी ही साधे रहती है।

कविता कौशिक की मुसीबत :
अपने एक इंस्टाग्राम रील में कविता कौशिक ने अपनी परेशानी फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, कविता अपने बालों से परेशान हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में कविता ने लिखा था, 'जब बालों को कटवाने से पहले मैं भूल गयी थी कि मेरे कर्ली बाल हैं जो जंगल की तरह बढ़ते हैं।' इस वीडियो में कविता बड़ी ही मुश्किल से अपने बालों को संभालती नजर आ रही हैं। कविता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव तो नहीं होती हैं लेकिन वह खुद से जुड़ी जानकारियों को अपने फैंस से शेयर करना नहीं भूलती हैं।

को-एक्टर की मदद के लिए आगे आयी कविता :
हाल ही में टीवी शो 'एफआईआर' के अपने को-एक्टर ईश्वर ठाकुर की मदद के लिए कविता कौशिक आगे आयी हैं। कुछ दिनों पहले ही एफआईआर के एक्टर ईश्वर ठाकुर ने अपनी आर्थिक तंगी की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद कविता कौशिक उनकी मदद के लिए आगे आयी और उन्होंने ट्विटर की मदद से ईश्वर के लिए क्राउडफंडिंग जुटाना शुरू कर दिया है। इसके बाद ही ईश्वर को देशभर से मदद मिलनी शुरू हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X