World Water Day: आज बचा रहे हैं पानी, पर कभी सितारों ने जमकर किया है पानी वाला डांस
22 मई को पूरी दुनिया World Water Day मना रही है। बॉलीवुड सितारे भी इस विषय पर बात कर रहें हैं और लोगों को पानी बचाने की सलाह दे रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारे तो पानी के संरक्षण से जुड़े हुए हैं। आमिर खान, महाराष्ट्र के कई गांव में पानी लाने की कोशिश कर रहे हैं और उनका NGO लगातार इस ओर काम कर रहा है।
वहीं दूसरी तरफ, प्रियंका चोपड़ा की प्रोड्यूस की हुई फिल्म पानी, जल संरक्षण पर बात करती है और फिल्म को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। बॉलीवुड में पानी को लेकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं जिनमें वेल डन अब्बा और लगान प्रमुख हैं।

शेखर कपूर भी सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पानी नाम की फिल्म बनाने वाले थे जो मूलत: इन्हीं समस्याओं पर प्रकाश डालती थी। लेकिन यही बॉलीवुड और यही सितारे, पानी बहा बहाकर ऐसे शानदार बारिश वाले गाने शूट कर चुके हैं जो आज भी सबके ज़ेहन में ताज़ा है।
और कुछ भी कहिए बारिश में भीगकर रोमांस जो खिलता है उसकी बात ही कुछ और होती है। तो इन सितारों ने भी भले ही ढेरों पानी बहाकर ही सही लेकिन आपको कुछ शानदार Rain Songs। अब इस दौर में भले ही तकनीक में हम आगे निकल आए हों पर उस समय ये गाने पानी बहा बहा कर ही शूट होते थे।
तो पानी तो बचाईए पर यादों का पिटारा खोलकर एक बार याद कर लीजिए बॉलीवुड का शानदार Rain Romance

आज रपट जाएं
अब बारिश के रोमांटिक गानों की बात हो और अमिताभ बच्चन स्मिता पाटिल के इस गाने की बात ना हो तो बारिश ही अधूरी लगेगी।

रिमझिम गिरे सावन
अमिताभ बच्चन मौसमी चटर्जी और मरीन ड्राइव पर बारिश में भीगता ये गाना। कुछ और चाहिए क्या!

सैंया
अग्निपथ के इस गाने में सब कुछ खूबसूरत था। ऋतिक प्रियंका से लेकर रूप कुमार राठौड़ की आवाज़ तक।

बादल यूं गरजता है
हालांकि गाना थोड़ा सा पुराना है पर बेताब में अमृता सिंह और सनी देओल के इस गाने ने भी लोगों को काफी इंटरटेन किया था।

इधर चला मैं उधर चला
कोई मिल गया में ऋतिक रोशन और प्रीती जिंटा का ये बचपने से भरा रोमांस और ऋतिक का डांस दोनों ही काबिले तारीफ थे।

जो हाल दिल का
सरफरोश के इस गाने में सोनाली बेंद्रे ने जिस खूबसूरती से बारिश को खूबसूरत बनाया था। उस वजह से इस गाने को हर लिस्ट में रखा जाएगा।

हम तुम
हम तुम का ये टाईटल ट्रैक कोई नहीं भूलेगा। बारिश में अपनी ज़िंदगी की छोटी छोटी खुशियों के सपने बुनते रानी मुखर्जी और सैफ अली खान काफी रोमांटिक लगे थे।

देखो ना
हालांकि आमिर खान और काजोल का ये रोमांटिक गाना बारिश से ज़्यादा सोनू निगम और सुनीधि चौहान की गायकी के लिए याद रखा जाता है। पर फिर भी बारिश और उस के लिए इस्तेमाल किया हुआ पानी मत भूलिएगा।

टिप टिप बरसा पानी
भई बारिश की बात हो और अक्षय कुमार रवीना टंडन का ये सुपरहॉट गाना ना याद आए, ऐसा हो सकता है भला। फिल्म थी मोहरा।

लगा प्रेम रोग
एक क्यूट सी सुष्मिता सेन और उससे भी क्यूट से सलमान खान। मैंने प्यार क्यूं किया का लगा प्रेम रोग बारिश के क्यूट रोमांस की मिसाल है।

कुछ कुछ होता है
शाहरूख काजोल पर फिल्माया ये सीन शायद बेस्ट रेन डांस है। बिना किसी गाने के केवल बारिश और रोमांस।

चाक धूम धूम
दिल तो पागल है का शाहरूख - माधुरी पर फिल्माया ये गीत आज भी सबका फेवरिट है। घोड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम, ओ सावन राजा कहां से आए तुम।

छम छम छम
श्रद्धा कपूर का छम छम, यूट्यूब पर इतनी बार देखा गया है कि पूछिए ही मत। बागी का ये गाना और श्रद्धा टाईगर का रोमांस इसे शानदार बनाता है।

आशिकी 2
वहीं आशिकी 2 का ये बारिश सीन भी शानदार है। तो कुल मिलाकर भले ही बॉलीवुड ने किसी ज़माने में बारिश के सीन फिल्माने के लिए ढेरों पानी बर्बाद किया हो। लेकिन ये सीन, फैन्स के लिए यादगार बन गए।


Click it and Unblock the Notifications












