बॉलीवुड स्टार्स के बेस्ट इमोजी एक्सप्रेशन - ना सलमान बचे ना ऐश्वर्या, आलिया - रणबीर तो माशाल्लाह
जब से इंटरनेट आया है तब से रोज़ ही किसी खास चीज़ की चर्चा ज़रूर छिड़ जाती है। अब आज इंटरनेट पर मन रहा है वर्ल्ड इमोजी डे। इमोजी बोले तो वो प्यारे प्यारे स्टिकर जो आप तब भेज देते हैं जब आपको टाईप करने में आलस आता है या फिर आपको अपनी बात के साथ अपना इमोशन भी चिपकाना है। अब बात इमोशन की हो और हमारे बॉलीवुड एक्टर्स पीछे रह जाएं ऐसा कैसे हो सकता है भला।
भई एक्टर का तो काम ही इमोशन डालना। चाहे वो हंसना हो, रोना हो, रूठना हो, मनाना हो, छेड़ना हो, गुस्साना हो, हर इमोशन जहां एक्टर से निकलकर बाहर आता है वहीं हमारे वाट्सएप, मेसेंजर और बाकी के चैट बॉक्स से भी यही इमोशन निकलते हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं स्टार्स के कुछ परफेक्ट इमोजी -


Click it and Unblock the Notifications