विश्व कैंसर डे: बॉलीवुड सितारे जिन्होंने लड़ी कैंसर से लड़ाई-सोनाली बेंद्रे, ऋषि कपूर, इरफान से लेकर संजय दत्त

4 फरवरी पूरे विश्व भर में कैंसर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी और इसके पीछे ये उद्देश्य रहता है कि लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके। विश्व कैंसर दिवस मनाने के लिए हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है, इस बार की थीम 'क्लोज द केयर गैप' है।

फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो, बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटी इस रोग के शिकंजे में आ चुके हैं और उन्होंने इस बीमारी का हिम्मत से सामना किया है। जहां कुछ कलाकारों ने कैंसर से लड़ाई जीतकर दूसरों को प्रेरणा दी है, वहीं कुछ अपनी जिंदगी हार गए।

bollywood-celebs-battle-with-cancer

कैंसर की वजह से फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कई चहेते सितारों को खोया है। ऋषि कपूर, इरफान खान, नरगिस दत्त, राजेश खन्ना जैसे सितारों ने लंबे समय तक कैंसर से लड़ाई जारी रखी। इरफान ने तो इस बीच फिल्म की शूटिंग भी की थी। लेकिन जिंदगी को शायद कुछ और ही मंजूर था।

यहां देंखे, अब तक किन बॉलीवुड सेलेब्स का सामना कैंसर से हो चुका है-

संजय दत्त

संजय दत्त

साल 2020 में संजय दत्त ने लंग कैंसर की जानकारी दी थी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने खुद ट्वीट करके अपनी स्वास्थ्य के बारे में फैंस को बताया था और कहा कि वह अपने इलाज के लिए कुछ वक्त का ब्रेक ले रहे हैं। इसके कुछ महीनों बाद संजय ने बताया कि उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली है।

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे

2018 में सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था। अभिनेत्री ने बीमारी से कड़ी लड़ाई की और उबरकर जीवन में नई शुरुआत की। सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर से लड़ने के दौरान भी लोगों को प्रेरणा दी- हमेशा पॉज़िटिव रहने की।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया की बीमारी थी जो कि श्वेत रक्त कोशिकाओं का एक प्रकार का कैंसर होता है। साल 2018 में ऋषि कपूर इसी का इलाज कराने अमेरिका गए थे। उन्होंने न्यूयॉर्क में 11 महीने और 11 दिन गुजारे थे। लेकिन साल 2020 में उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई.. और उन्होंने आंखिरी सांसे लीं।

इरफान खान

इरफान खान

मार्च, 2018 को बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने कैंसर के साथ चल रही लड़ाई के बारे में पहला बयान जारी किया। एक वर्ष के लिए लंदन में कैंसर के इलाज के बाद, इरफान फरवरी 2019 में भारत लौट आए।

इस दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ और उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम फिल्म के लिए भी शूटिंग की.. लेकिन अप्रैल 2020 में अभिनेता ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

ताहिरा कश्यप

ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना की निर्देशक पत्नी, ताहिरा कश्यप कैंसर से पीड़ित थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर यात्रा के बारे में बात की थी, जिसने बहुत से लोगों को प्रेरित किया। ताहिरा को स्तन कैंसर हुआ था।

आदेश श्रीवास्तव

आदेश श्रीवास्तव

म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव ने भी कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी.. लेकिन 51 वर्ष की आयु में जिंदगी से हार गए।

नरगिस दत्त

नरगिस दत्त

संजय दत्त की मां नरगिस दत्त ने भी कैंसर से लंबे समय से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट कराया था और फिर वापस भारत आ गई थीं। लेकिन संजय दत्त की पहली फिल्म की रिलीज के कुछ ही दिनों पहले उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना

सुपरस्टार राजेश खन्ना की मौत कैंसर से ही हुई थी। मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके लिवर में इंफेक्शन था, जिस वजह से अंतिम दिनों में उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया।

फिरोज़ खान

फिरोज़ खान

फिरोज खान की मौत भी कैंसर की वजह से हुई। साल 2008 में कैंसर से लड़ते-लड़ते बैंगलोर में 27 अप्रैल 2009 में उन्होंने दम तोड़ा था।

लीजा रे

लीजा रे

एक्ट्रेस लीज़ा रे प्लाज्मा सेल्स कैंसर से गुज़र चुकी हैं। साल 2009 में उन्हें इसके बारे में मालूम हुआ। 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाया. इससे उनके खून के सफेद ब्लड सेल्स में बनने वाले एंटीबॉडीस को फिर से रिकवर किया गया, लेकिन आज भी इस कैंसर का इलाज जारी है।

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला

एक्ट्रेस ने Ovarian कैंसर के खिलाफ लड़ाई जीती। उन्होंने एक संस्मरण, 'हील्ड: कैसे कैंसर दिया मुझे एक नया जीवन' में इस बारे में लिखा है। मनीषा ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की तस्वीरें शेयर की थीं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो कैंसर से जूझ रहे हैं..

अनुराग बसु

अनुराग बसु

2004 में निर्देशक अनुराग बसु को एक प्रकार का ब्लड कैंसर हो गया था। माना जा रहा था कि उनके बचने की संभावना सिर्फ 50% ही थी। अनुराग इन सब बातों से पीछे नहीं हटे और स्क्रिप्ट लिखना जारी रखा, अस्पताल के बिस्तर से अपनी फिल्म पूरी की।

राकेश रोशन

राकेश रोशन

राकेश रोशन को squamous cell carcinoma of the throat हुआ था। उन्हें प्रारंभिक चरण में ही बीमारी का आभास हो गया था। जिसके बाद एक सर्जरी किया गया।इसके बाद कीमोथैरिपी और रेडिएशन सेशन्स चले। राकेश रोशन अब स्वस्थ हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X