कैंसर को मात देकर इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने जीती जिंदगी की जंग, एक का तो हो मुश्किल वक्त में गया था तलाक

Cancer Battling Actress

कैंसर ने समय के साथ दुनियाभर में अपना प्रकोप फैलाया है. आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी आगोश में आने से बच नहीं सकता. इस कैंसर की पहुंच बॉलीवुड के गलियारों क भी पहुंची है और कई एक्ट्रेसेस अपनी चपेट में लिया है. आज विश्व कैंसर दिवस के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन मजबूत हिम्मत वाली एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कैंसर को हराकर जिंदगी की जंग जीती है.

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी

अनुपम खेर ने जब जानकारी दी कि महिमा चौधरी कैंसर से लड़ रही हैं तो सब हैरान रह गए. अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में देने वाली महिमा स्तन कैंसर हुआ था. एक्ट्रेस इस खबर को जानकर टूट गई थी. लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और कैंसर से निजात पाई.

किरण खेर

किरण खेर

मशहूर एक्ट्रेस और अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर भी कैंसर की चपेट में आ चुकी हैं. किरण को प्लाज्मा सेल का कैंसर हुआ था, जो ब्लड कैंसर का ही एक हिस्सा है. किरण खेर ने ना सिर्फ इस रेयर बीमारी को हराया बल्कि इस बीमारी को हराने के बाद अपने काम में भी लग गईं.

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे

साल 2018 में सोनाली को मेस्टाटिक कैंसर हुआ था. उनका सारा इलाज न्यूयॉर्क में हुआ. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी जिंदादिली और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस बीमारी से निजात पाने में मदद की.

लीसा रे

लीसा रे

एक्ट्रेस लीसा रे ने अपने ब्लड कैंसर की बात लोगों से छिपाकर रखी. उन्हें भी वही कैंसर हुआ था जिससे किरण खेर जूझ रही थीं. जब उन्होंने कैंसर के खिलाफ अपनी जंग जीत ली तब जाकर उन्होंने अपनी इस जर्नी के बारे में दुनिया को रूबरू करवाया.

मनीषा कोयराला

मनीषा कोयराला

साल 2010 में मनीषा कोयराला ने शादी की थी और शादी के दो साल बाद यानी 2012 में उन्हें ओवेरियन कैंसर डिटेक्ट हुआ, जिसके बाद उनका पति सम्राट दहल से तलाक भी हो गया. मनीषा ने अपने कैंसर की जंग अकेले लड़ी और उससे जीत भी गईं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X