भारत के सबसे बड़े घर में रहती है ये महिला, अंबानी का घर है चींटी जैसा.. बकिंगम पैलेस से भी चार गुना, इनके पति

जब भी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन या फिर सबसे बड़े घर की बात की जाती है तो हमेशा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम सामने आता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि उनके पास में भारत और दुनिया का सबसे महंगा घर है तो आप पूरी तरह से गलत है। दरअसल आपको बता दें कि गुजरात के बड़ौदा रियासत के गायकवाड़ के स्वामित्व वाला लक्ष्मी विलास पैलेस दुनिया का सबसे बड़ा निजी निवास माना जाता है।
बड़ौदा के गायकवाड का यह महल लक्ष्मी विलास पैलेस इंग्लैंड के बकिंघम हम पहले से भी चार गुना बड़ा माना जाता है। बता दे कि इस घर का इतिहास भी एक अहम स्थान माना जाता है। एक समय हुआ करता था जब गायकवाड बड़ौदा के शासक थे और आज भी वहां के समाज में उन्हें बहुत ही ज्यादा सम्मान मिलता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बड़ौदा के लक्ष्मी विलास पैलेस में इस समय में हड़ समरजीत सिंह गायकवाड और उनकी पत्नी राधिका राज गायकवाड रहते हैं। इस महल का स्वामित्व भी इन्हीं के पास है। बता दें कप राधिका राज गायकवाड को दुनिया की सबसे बड़े घर की रानी के तौर पर माना जाता है। आज हम आपको राधिकाराज गायकवाड़ के बारे में बताने वाले हैं।
राधिकाराज गायकवाड़ का जन्म 19 जुलाई 1978 में हुआ। वह गुजरात के वांकानेर रियासत से तालुकात रखती है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। हालांकि महाराज समरजीत सिंह गायकवाड से शादी करने से पहले वह एक पत्रकार के तौर पर काम किया करती थी। इसके बाद साल 2002 में उनकी शादी हुई।
राधिकाराज गायकवाड़ के पति समरजीत सिंह गायकवाड को साल 2012 में लक्ष्मी विलास पैलेस में हुई एक पारंपरिक रस्म के समय पर बड़ौदा का तक सौंप दिया गया था। उन्होंने ही अभी के समय पर बड़ौदा रियासत को संभाला हुआ है। हालांकि अब दोनों की दो बेटियां भी है और इनका नाम नारायणी और पद्मजा है। लक्ष्मी विलास महल बड़ौदा में स्थित है और यह 3,04,92,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
हाउसिंग डॉट कॉम की माने तो लक्ष्मी विलास पैलेस बकिंघम पैलेस की तुलना में चार गुना ज्यादा बड़ा है। वही आपको बता दें कि मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया 15000 करोड रुपए का दुनिया का सबसे महंगा घर माना जाता है। जो कि सिर्फ 48,780 वर्ग फुट में फैला हुआ है। भव्य लक्ष्मी पैलेस में 170 से भी ज्यादा कमरे हैं और इसमें एक गोल्फ कोर्स भी मौजूद है। इसको निर्माण के वक्त सबसे आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया गया।


Click it and Unblock the Notifications


