2022 के मोस्ट सेलिब्रेटेड स्टार साबित हुए हैं अल्लू अर्जुन, ब्लॉकबस्टर पुष्पा के बाद, पुष्पा 2 का जलवा जारी

with-pushpa-and-pushpa-2-year-2022-is-proved-to-be-allu-arjun-s-year-most-celebrated-actor

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन एक ऐसे मेगास्टार है जिन्होंने महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी बिग स्क्रीन पर राज किया। कोई शक नहीं कि अल्लू अर्जुन साल 2022 के मोस्ट सेलिब्रेटेड एक्टर्स में से एक बन गए जिन्हें रोक पाना मुश्किल ही नही नामुमकिन भी है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा-द राइज़ ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ के साथ एक ऐतिहासिक बेंचमार्क सेट किया, जिसने बॉलीवुड और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी रिलीज को पीछे छोड़ दिया। सुपरस्टार की पैन इंडिया अपील और स्टार पावर ऐसी थी कि अकेले फिल्म के हिंदी वर्जन ने 80 करोड़ से अधिक की कमाई की।

यही नहीं, पुष्पा की ओटीटी रिलीज़ ने दर्शकों को और भी ज्यादा उत्साहित किया जो सिनेमाघरों में फिल्म को फिर से देखने के लिए पहुंचे थे। खास बात है कि अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 50 दिनों तक सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चली.. जब बाकी फिल्मों ने दम तोड़ दिया था।

जीते कई अवार्ड्स

जीते कई अवार्ड्स

इस फिल्म के लिए अल्लु अर्जुन को फिल्मफेयर साउथ अवार्ड्स और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में 'बेस्ट अभिनेता' सहित कई सम्मान मिले। उन्होंने पैन-इंडिया फिल्मों की एक नई लहर शुरू करने के लिए 'इंडियन ऑफ द ईयर' भी जीता।

देशभर में चढ़ा अल्लू अर्जुन का फीवर

देशभर में चढ़ा अल्लू अर्जुन का फीवर

'पुष्पा' का फीवर देश भर में छा गया था। उनके लुक्स से लेकर फिल्म के गानों और यहां तक कि उनके आइकॉनिक डायलॉग्स तक, अल्लू अर्जुन ने स्क्रीन पर जो कुछ भी किया वह रातोंरात वायरल सनसनी बन गया। इस सब का जादू कुछ ऐसा चला कि न सिर्फ देश की पापुलर हस्तियों ने अल्लू अर्जुन के स्टाइल को कॉपी किया बल्कि विदेशों में भी उनके गानों और डायलॉग्स पर खूब रील्स बनी।

गणपति में भी दिखा जलवा

गणपति में भी दिखा जलवा

उनके हिट गाने सामी सामी और श्रीवल्ली न केवल ओवरसीज और सोशल मीडिया पर छाए रहे बल्कि नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान भी इसका जलवा रहा। दीवाली के दौरान पुष्पा में उनके किरदार पर आधारित पटाखे भी आए। उनके फैन्स ने पुष्पा से इंस्पायर्ड भगवान गणेश की मूर्तियां बनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

ओवरसीज रिलीज

ओवरसीज रिलीज

'पुष्पा' के रिलीज़ होने के एक साल बाद, अल्लू अर्जुन की फिल्म का जादू बरकरार रहा। फिल्म को इस महीने की शुरुआत में रूस में प्रीमियर किया गया है। मॉस्को में फिल्म रिलीज होने के बाद, हाल ही में इसका प्रीमियर सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ और इसे रूसी प्रशंसकों से अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिली।

इस फिल्म का रशियन वर्जन पहले से ही डिजिटल दुनिया में धूम मचा रहा है और देश में रिलीज होने वाली कुछ भारतीय फिल्मों में से एक है।

लीडिंग मैन' का ताज

लीडिंग मैन' का ताज

उन्हें जीक्यू मैगज़ीन द्वारा देश के 'लीडिंग मैन' का ताज भी दिया गया था और उनके सम्मान में हैदराबाद में एक स्पेशल शाम भी आयोजित की गई।

जैसा कि इस वर्ष पुष्पा 2 की घोषणा की गई थी, मेगास्टार के प्रशंसकों में एक अलग ही जोश देखने मिल रहा है क्योंकि वे अल्लू अर्जुन को प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी में अपनी भूमिका दोहराते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। ये फिल्म 2023 में सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने की गारंटी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X