#Kickstart: 2016 के पहले अवार्ड्स...अक्षय कुमार ने कर दी है शुरूआत!
फिल्मफेयर ने साल के बेस्ट स्टाईलिश और ग्लैमरस सितारों को अवार्ड से नवाज़ा है। देखिए उनकी सूची।
साल के पहले अवार्ड्स आ चुके हैं और सारे ही नाम काफी दिलचस्प है। दरअसल, फिल्मफेयर ने इस साल शुरू किया पहला फिल्मफेयर स्टाईल और ग्लैमर अवार्ड और बॉलीवुड सितारों को उनके स्टाईल और ग्लैमर के लिए नवाज़ा गया।
और अक्षय कुमार ने साल के पहले ही अवार्ड को अपने नाम कर लिया है। हालांकि अब धीरे धीरे अवार्ड सीज़न शुरू होंगे और लोगों को इंतज़ार रहेगा कि किसके हिस्से क्या आया।

लेकिन तब तक तो फिल्मफेयर की इस स्टाईल लिस्ट से ही काम चलाना पड़ेगा। गौरतलब है कि स्टाईल, फैशन और ग्लैमर की बॉलीवुड की जान है। अगर ये नहीं तो सब कुछ काफी फीका रह जाएगा।
[#100Days: सुलतान के सौ दिन और बना एक और नया शानदार RECORD]
और इस स्टाइल, ग्लैमर को अपडेट रखने के लिए हमारे स्टार्स हर चीज़ पर काफी मेहनत करते हैं। अपनी पर्सनैलिटी से लेकर अपने लुक तक। कहीं भी और कभी भी। एयरपोर्ट जाने से लेकर फिल्म प्रमोशन तक हर जगह ये स्टार्स दिखते हैं स्टाइलिश।
[अवार्ड लेते ही क्यों छिपकर भाग निकलीं कैटरीना कैफ?]
इसलिए वाकई उनकी इतनी मेहनत के लिए ये अवार्ड तो बनता है। देखिए 2016 के बेस्ट स्टाईलिश और ग्लैमरस सितारे -
सबसे ग्लैमरस एक्टर - अक्षय कुमार
सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस - करीना कपूर
सबसे ग्लैमरस डायरेक्टर - करण जौहर
उभरती हुई फैशन स्टार - आलिया भट्ट
उभरता हुआ फैशन स्टार - सिद्धार्थ मल्होत्रा
2016 की ट्रेंडसेटर - सोनम कपूर
सबसे ग्लैमरस डिज़ाइनर - मनीष मल्होत्रा
कुछ हटके स्टार - नरगिस फखरी
सदाबहार स्टार - श्रीदेवी
सबसे स्टाइलिश स्टार - इमरान खान
स्टाइल आईकॉन - अमिताभ बच्चन
स्टाईल आईकॉन - माधुरी दीक्षित


Click it and Unblock the Notifications











