बैक टू बैक 9 हिट फिल्में, क्या 2018 में टूट जाएगा इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड!
जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं सुपरस्टार वरूण धवन की। अपने 6 सालों के अब तक के करियर में वरूण धवन ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। लेकिन हालिया रिलीज फिल्म अक्टूबर की बॉक्स ऑफिस पर हालत थोड़ी ढ़ीली है। फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, वहीं वीकेंड पर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिला। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कहीं ना कहीं फिल्म काफी धीमी चल रही है।
सलमान खान का 2019 ईद धमाका, सुपरस्टार हीरोईन हो गई FINAL
ऐसे में क्या अक्टूबर 6 सालों में वरूण धवन के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म साबित होगी? 40 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए 80 करोड़ का बिजनेस करना है। खैर, यदि फिल्म 40 करोड़ की पार कर जाती है तो कम से कम फ्लॉप की श्रेणी में आने से बच जाएगी।

बता दें, शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी 'अक्टूबर' एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म की कहानी दिल छूने वाली है, वहीं वरूण धवन से लेकर हर किरदार परफेक्ट है। लेकिन धीमी होने की वजह से फिल्म आम दर्शकों को बोर कर सकती है। साफ कहा जाए तो अक्टूबर एक ऐसी फिल्म है, जिसे हिट या फ्लॉप होने के लिए नहीं बनाया जाता.. यह एक अहसास है, जो आप अपने साथ थियेटर के बाहर भी ले जाना चाहते हैं।
बहरहाल, यहां जानते हैं वरूण धवन की अब तक की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











