Shocking.. ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए ऋतिक ने चली नई चाल..अलर्ट हुए सलमान खान...
ऋतिक रोशन के लिए काबिल नई उम्मीद बन कर आयी है। अब वह फिल्मों के लिहाज से सलमान खान और आमिर खान का हिट फॉर्मूला इस्तेमाल करने वाले है। आखिर क्या है वो फॉर्मूला ..
काबिल के बाद ऋतिक रोशन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वह अब समझदारी से हिंदी फिल्मों का चुनाव कर रहे हैं। काबिल की सफलता ने एक बार फिर ऋतिक रोशन की मांग बढ़ गई है। मलेकिन ऋतिक अब केवल उन्हीं फिल्मों को महत्व देना चाहते हैं।
जिनकी कहानी में समाज की असलीयत दबी हुई हो। जी हां, यह वहीं फिल्में हैं, जिनके बलबूते पर सलमान खान और आमिर खान ने हाल ही में करोड़ों की कमाई का जश्न मनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक को निर्माता करण जौहर ने एक रोमांटिक कॅामेडी फिल्म का प्रस्ताव दिया था। मगर उन्होंने इसमें अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं दूसरी तरफ साजिद खान ने अपनी एक फिल्म का प्रस्ताव ऋतिक रोशन को भेजा है।

ऐसा माना जा रहा है कि हर बार की तरह साजिद किसी कॅामेडी या रोमांटिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिल्म नहीं बना रहे हैं। यह फिल्म एक स्पोर्टस ड्रामा है। इस वजह से ऋतिक ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए हामी भी भर दी है।
ऋतिक की बदलती हुई सोच का सीधा तालमेल आमिर खान की दंगल और सलमान खान की सुल्तान से जाकर मिलता है। लगता है अब ऋतिक बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए उन्हीं फिल्मों को महत्व देंगे,जो हिंदी सिनेमा के चलन में है। आखिर ऋतिक को अपने करियर को संभालने के लिए शाहरूख और सलमान की जरुरत क्यों आन पड़ी..यहां पढे़ं खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











