क्यों देखें रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र, जानें यहां इस मल्टीस्टारर फिल्म से जुड़ी खास बातें

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट हर दिन सामने आ रही है। कभी फिल्म की कहानी लीक होने की खबरें सुनने को मिल रही है तो कभी इस फिल्म में किसी सुपरस्टार के कैरेक्टर के बारे में पता चल रहा है। हालांकि फिल्म से जुड़ी इन खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगी। मेगा बजट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन शिवा' 9 सितंबर को 8000 स्क्रीन्स में रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिन्दी के अलावा बांग्ला, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी बनी है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय, शाहरुख खान के अलावा और भी कई सितारें हैं जिनके बारे में अभी तक मेकर्स ने खुलासा नहीं किया है।

चलिए हम आपको बताते हैं मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ी कुछ खास बातें

माइथोलॉजी से प्रेरित फैंटसी एक्शन मूवी है 'ब्रह्मास्त्र'

माइथोलॉजी से प्रेरित फैंटसी एक्शन मूवी है 'ब्रह्मास्त्र'

फिल्म की कहानी 'ब्रह्मास्त्र' माइथोलॉजी से प्रेरित बनाई जाती है। सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा का अमोघ अस्त्र होता है ब्रह्मास्त्र, जहां से फिल्म का नाम लिया गया है। फिल्म का हर किरदार किसी ना किसी अस्त्र की भूमिका निभा रहा है। यह फिल्म किसी माइथोलॉजिकल कहानी पर तो आधारित है लेकिन यह एक फैंटसी कहानी है। रणबीर कपूर ने एक बार फिल्म की कहानी के बारे में कहा भी था कि यह ब्रह्मास्त्र सुपरनेचुरल फॉर्मेट में एक रोमांटिक फैन्स को खूब पसंद आ रहा फिल्म का ट्रेलर फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें Ranbir Kapoor की शक्तियां भी आपने देख ली हैं। रणबीर के पास 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियां हैं, जो आग से खेलना जानते हैं। इस फिल्म की कहानी में आज के जमाने में प्यार करने वाले खूबसूरत कपल की जोड़ी है और 'ब्रह्मास्त्र' के लिए होने वाले युद्ध तक की कहानी भी है। एक फेयरीटेल मूवी है।

हर किरदार है एक अस्त्र

हर किरदार है एक अस्त्र

फिल्म का हर किरदार किसी ना किसी अस्त्र की भूमिका निभा रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही पता चल गया था कि फिल्म में रणबीर कपूर शिवा का किरदार निभा रहे हैं जो अग्निअस्त्र हैं। अमिताभ बच्चन (ब्रह्मा), नागार्जुन (विष्णु), आलिया भट्ट (ईशा), मौनी रॉय दमयंती का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान भी फिल्म में एक छोटा किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह वानर के कैरेक्टर में हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं जो जल अस्त्र बनी हैं।

कहानी में आ सकता है ट्विस्ट

कहानी में आ सकता है ट्विस्ट

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी कहानी अभी तक पता नहीं चल पाई है लेकिन फिल्म के ट्रेलर से इतना पता चला है कि मौनी रॉय नेगेटिव रोल में हैं। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है जो दर्शकों को फिल्म देखते समय ही पता चलेगी। बताया जाता है कि मौनी रॉय असली विलेन नहीं हैं बल्कि असली विलेन ईशा है जिसका किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के लिए एक हनीट्रैप हैं, जो कि शिवा के सहारे बाकी सारे अस्त्रों तक पहुंचना चाहती है। कहानी के बारे में कयास यह भी लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट खुद भी एक अस्त्र हैं।

फिल्म क्रिटिक्स को भी है भरोसा

फिल्म क्रिटिक्स को भी है भरोसा

पिछले लंबे समय से लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से परेशान बॉलीवुड के लिए 'ब्रह्मास्त्र' वास्तव में हिट फिल्मों का अस्त्र साबित होने की उम्मीद जतायी जा रही है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि अगर फिल्म की अच्छी और पॉजीटिव प्रमोशन की गयी तो यह फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' के पहले दिन की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ देगी। 410 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। समीक्षकों को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग करेगी।

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को आया पसंद

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को आया पसंद

फिल्म के टीजर और ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। सुपरनैचुरल शक्तियों से लैस रणबीर कपूर को आग से खेलते हुए देखकर दर्शकों को काफी अच्छा लगा है। साथ ही फिल्म की कहानी आज के जमाने में प्यार करने वाले खूबसूरत कपल की है। फिल्म में सुपरनैचुरल शक्तियों वाले सुपरहीरो, धमाकेदार वीएफएक्स, विलेन के साथ लड़ाई, अपने अस्त्र को बचाने के लिए हीरो की जद्दोजहद, लव केमिस्ट्री यानी वह सब कुछ है जो दर्शकों को पसंद आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X