सनी लियोन..क्या करने आई थी और क्या हुआ?
वो पहले महज एक रिएलिटी शो करने आई थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जी हां हम बात कर रहे हैं सनी लियोन की जो भारत पहले बिग बॉस के लिए आई थी लेकिन इसके बाद उन्हें महेश भट्ट की फिल्म मिली जिस्म 2।
इसके बाद सनी लियोन भारत में ही बस गई इस सपने के साथ कि अब उनकी भी बॉलीवुड में गाड़ी चल पड़ेगी।वो अपनी पिछली दुनिया को छोड़कर बॉलीवुड में आ गईं।सनी बॉलीवुड में एक नई शुरूआत करने तो आई लेकिन उन्हें नया कुछ भी नहीं मिला।
[Bday SpcL - सनी लियोन बन जाना सबके बस की बात नहीं..क्यों?]
उन्हें एक के बाद बोल्ड फिल्में ही मिली। कभी कई कॉमेडी या हल्की फुल्की साफ सुथरी ऐसी फिल्म नहीं मिली जिसे हर उम्र के लोग देख सकें। भले सनी को जो अच्छे ऑफर मिल रहे थे वो उन्हें एक्सेप्ट करते गई और उसी को अच्छे से निभाते गई।सनी लियोन की तारीफ वैसे पूरा बॉलीवुड करता है।
कुछ दिन पहले सलमान खान ने भी कहा कि सनी लियोन बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार हैं तो शाहरूख खान उन्हें अपनी फिल्म रईस में आइटम सॉन्ग दिए हैं।लेकिन उनके सपनो का क्या। उनकी कई फिल्में रीलिज हो चुकी हैं लेकिन सनी लियोन के बॉलीवुड के सपनों का यहां के डायरेक्टर्स ने क्या हाल किया है आप भी देखिए -


Click it and Unblock the Notifications