एंग्री यंग मैन कई हैं..एंग्री यंग वुमन बॉलीवुड में सिर्फ एक हैं..दबंग स्टाइल में!
अगर बात की जाए बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन की तो कभी अमिताभ बच्चन को कहा गया तो कभी शाहरूख खान को। सलमान खान से रणवीर सिंह को एंग्री यंग मैन कहा गया भले अमिताभ के सामने कोई ना टिकते हों लेकिन समय समय पर इस खिताब के दावेदार कई बने।
ये तो हुई एक्टर्स की बात लेकिन अगर एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो बॉलीवुड में एंग्री यंग वुमन एक ही हैं जो अपने आप में मास्टरपीस हैं। उनकी दबंग स्टाइल और पर्सनैलिटी ही काफी है ये बताने के लिए वो क्या है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
[हॉलीवुड तो नहीं गए..लेकिन शाहरूख-अक्षय की फिल्मों में नजर आए सुपरस्टार्स!]
हम बात कर रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा की। सोनाक्षी सिन्हा की शुक्रवार को अकीरा फिल्म रिलीज होने वाली है जो रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी हैं।अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा एक्शन करते नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की वो हीरो हैं कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
सोनाक्षी सिन्हा का अपना अलग स्टाइल है जो बाकी एक्ट्रेसेस से काफी अलग है। देखिए क्यों सोनाी सिन्हा हैं बॉलीवुड की एंग्री यंग वुमन।


Click it and Unblock the Notifications