Exclusive- शाहरुख खान को 'किस' करते देख हैरान हो गयीं कैरोलीना

शाहरुख खान के चाहने वाले दुनिया के हर कोने कोने में हैं, लेकिन हम हाल ही में उनकी बड़ी फैन कैरोलीना से मिले जो कि स्पेन से हैं। हालांकि स्पेन में बॉलीवुड फिल्में ना रिलीज होने के चलते केरोलीना को इस बात का काफी दुख रहता है कि वो ज्यादा से ज्यादा फिल्में नहीं देख पातीं।

लेकिन जब भी वो इंडिया आती हैं तो उन्हें ये मौका मिलता है कि वो अपने पसंदीदा एक्टर शाहरुख खान की फिल्में देख सकें। हमने इस बार शाहरुख खान की दीवानी कैरोलीना से ये जानने की कोशिश की कि आखिर शाहरुख की क्या खास बात उन्हें पसंद है और इतने सालों बाद भी शाहरुख की फिल्मों में उन्हें ऐसा क्या नजर आता है जो किसी और एक्टर की फिल्मों में नहीं।

कैरीलना के जवाब कुछ इस तरह थे-

1- मैंने सबसे पहले दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म देखी थी जिसमें शाहरुख ने भारतीय लड़की की इज्जत और अपनी संस्कृति को बेहद खूबसूरती से दर्शाया था।

पढ़ें शाहरुख खान से जुड़ी पल पल की खबरें

2- सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि शाहरुख की फिल्मों में बहुत कुछ ऐसा होता है जो आपको इंडिया से जोड़ता है और एक एनर्जी सी मिलती है उनके हर किरदार से।

3- जब तक है जान में शाहरुख खान को कैटरीना संग किस करते देख हैरान हो गयी थी क्योंकि जितना मैंने इंडिया में देखा है तो लोग हर वक्त सोचते तो सेक्स, किस के बारे में ही हैं लेकिन बात करने या इसे जाहिर करने में घबराते हैं। शाहरुख की फिल्म में ऐसा सीन देख हैरान हो गयी थी।

4- शाहरुख की फिल्में अब टेक्निकली काफी स्ट्ऱ़ॉंग हो गयी हैं। अब उनकी फिल्मों में काफी परफेक्शन देखने को मिलता है।

5- शाहरुख खान की फिल्मों में पहले सिर्फ इंडियन ट्रेडीशन ही नज़र आता था लेकिन अब शाहरुख के किरादर इंटरनेशनली भी काफी प्रभावित करते हैं जैसे कभी अलविदा ना कहना में शादी के बाद भी प्यार पाने पर सबकुछ छोड़ देना काफी बोल्ड व बेहतरीन एक्सपेरिमेंट था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X