ये हैं रियल सुपरस्टार..हर रोल में बेस्ट..सलमान-शाहरूख भी रह गए पीछे!
उड़ता पंजाब सारे विवादों और परेशानियों के बीच आखिरकार रिलीज हो गई। फिल्म के बारे में कभी लगा पता नहीं रिलीज होगी या नहीं, कैसे होगी फिल्म में क्या होगा। लेकिन अब पता चल गया की फिल्म भी शानदार है और शाहिद कपूर और आलिया भट्ट खासकर काफी अच्छे लगे। उनकी काफी तारीफें हो रही हैं।
शाहिद कपूर उन स्टार्स में से हैं जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पहले तो ये फैन फॉलोइंग लुक्स के कारण थे लेकिन बाद में धीरे धीरे इनके टैलेंट हावी हो गया। महज शाहिद कपूर ने एक बार फिर दिखा दिया की वो शानदार जैसी फिल्मों के अलावा ऐसे रोल्स भी कर सकते हैं।
[#13 साल..बचपन में ही इस सुपरस्टार' ने दिखाया था 'शानदार' करियर का ट्रेलर!]
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही शाहिद एक तो अपने क्यूट और चॉकलेटी लुक के कारण चर्चा में आए तो दूसरा कारण था करीना कपूर से अफेयर। शाहिद और करीना का अफेयर उस समय खूब सुर्खियां बनती थी जैसे आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बनती हैं।
इसके अलावा भी शाहिद के करियर में कई अप डाउन आए लेकिन शाहिद कपूर आगे बढ़ते गए।उन्हें फिल्में भी मिलती रही और जो उन्हें अच्छा लगा वो करते गए।शाहिद कपूर सिर्फ करीना ही नहीं कई और एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे।लेकिन इतना जरूर है कि अभी तक उनका करियर 'शानदार' रहा। देखिए आगे की स्लाइड पर किन खूबियों के कारण आगे बढ़ते गए शाहिद कपूर।


Click it and Unblock the Notifications