सरबजीत का सुपरहिट होना क्यों है ऐश के लिए सबसे जरूरी...
ऐश्वर्या राय पिछले साल फिल्म जज्बा में 5 साल बाद आईं थी। उनके फैन्स को भी फिल्म का बहुत इंतजार था लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली ना ही क्रिटिक्स को कुछ खास पसंद आई।
अब उनकी फिल्म सरबजीत रीलिज हो गई।अब फिल्म कैसा बिजनस करेगी ये तो कुछ दिन बात पता चलेगा। फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने खासकर बहुत मेहनत की ये तो ट्रेलर में ही दिख चुका है लेकिन ये फिल्म ऐश्वर्या राय के लिए कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है।
[#Sarbjit - फिल्म नहीं असल कहानी..कैसे एक गलती ने पलटी पूरी जिंदगी!]
खासकरइसलिए क्योंकि ऐश लंबे समय तक पर्दे से गायब रही और अब वापसी करने के लिए एक धमाकेदार हिट की उन्हें जरूरत है। जज्बा के बाद अगर सरबजीत भी कमाल नहीं दिखा पाई तो हो माना जा सकता है कि ऐश की फिल्मों में अब लोगों का इंटरेस्ट कम हो गया है ।
इतने साल पर्दे से दूर रहने के बाद लोग उन्हें सिर्फ अखबार और समाचार तक ही देखना पसंद करते हैं।देखिए क्यों ऐश्वर्या के लिए क्यों महत्वपूर्ण फिल्म है सरबजीत।


Click it and Unblock the Notifications