500 करोड़, 1000 करोड़.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. ब्लॉकबस्टर होने की पूरी तैयारी!
आमिर खान की फिल्म दंगल के बाद सलमान खान की ट्यूबलाइट चीन में धमाका करेगी। यहां जानें क्यों और कैसे!
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह अपने आप में एक तगड़ा रिकॉर्ड है। बता दें, चीन में रिलीज होने वाली अगली फिल्म होगी सलमान खान की ट्यूबलाइट..
2017 की 10 फ्लॉप फिल्में.. 3 बनीं 'बाहुबली 2' का शिकार!
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जो एक ही दिन में भारत और चीन.. दोनों देशों में रिलीज होगी। इससे पहले भी 3 इडियट्स, पीके, दंगल जैसी फिल्में वहां रिलीज हुई हैं.. लेकिन भारत में रिलीज के 4, 5 महीने बाद।

सलमान खान की ट्यूबलाइट चीन में दंगल से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। बता दें, एक चीनी कंपनी ने फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स भी काफी मंहगे दामों में खरीद लिये हैं। इसके साथ साथ कई कारण हैं.. जिससे साफ है कि ट्यूबलाइट चीन में दंगल से भी अच्छा बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications