Must read..हिचकी है ब्लॉकबस्टर..इसलिए रानी कर रही हैं कमबैक ...

साल 2014 में मर्दानी के बाद रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड से लंबा ब्रेक लिया। अब उन्होंने वापसी के लिए हिचकी की स्क्रिप्ट को चुना है। क्या आपको पता है कि रानी के इस स्क्रिप्ट को चुनने की खास वजह क्या है। हम

By Prachi Dixit

अब वो दौर गुजर चुका है, जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा वापसी के लिए एक्ट्रेस को किसी स्टार एक्टर का सहारा लेना पड़े। अब माहौल ऐसा है कि फिर से खुद को बॅालीवुड में टॅाप पर पहुंचाने के लिए केवल एक मजबूत स्किप्ट का ही होना काफी है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए रानी मुखर्जी तैयार हैं।

हाल ही में रानी मुखर्जी ने इस बात की जानकारी दी कि वह यश राज बैनर की फिल्म हिचकी से फिर से बड़े पर्दे पर हाजरी देने के लिए तैयार हैं। उनकी इस फिल्म का निर्माण पति आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। रानी ने मर्दानी के बाद फिल्मों से ब्रेक लेकर केवल अपना फोकस शादी और फिर बच्चे पर रखा।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि लंबे समय से रानी एक खास स्क्रिप्ट की पड़ताल कर रही थी, जो कि उन्हें दोबारा खड़े होने में दमदार भूमिका अदा करें। अब उनका रास्ता साफ हो गया है। मर्दानी के पहले भी फिल्मों के मामले में रानी का बॅाक्स आॅफिस रिकोर्ड विशेष नहीं था।

उन्होंने बीते छह साल में केवल तीन फिल्में की हैं। 2011 में नो वन किल्ड जेसिका,2012 में तलाश, 2014 में मर्दानी। फिल्मों के लिहाज से भले ही रानी मुखर्जी के करियर का गणित आगे -पीछे होता रहा हो, लेकिन एक्टिंग में हमेशा रानी हमेशा आगे रही हैं। सिनेमा के दर्शकों के बदलते हुए नजरिए ने भी रानी के लिए कहीं ना कहीं बॅालीवुड में लौट कर आना आसान कर दिया।

उन्हें सिर्फ एक परफेक्ट महिला प्रधान फिल्म की जरुरत थी, आइए चलिए जानते हैं कि कैसे हिचकी रानी मुखर्जी के लिए ब्लैक के बाद एक्ट्रेस की ट्रॉफी लेकर आ सकती है और क्यों यही कहानी रानी के वापसी का जरिया बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X