कोई कहे कुछ भी कहे...ये हैं सबसे बोल्ड..हमेशा देती हैं करारा जवाब!
कुछ ऐक्ट्रेसेस बॉलीवुड में ऐसी हैं जो अपने आप में काफी अलग हैं। उन्हें दुनिया क्या कहेगी की परवाह नहीं होती, उनकी नजरों में बस सही होना चाहिए और यही खास बात उन्हें सबसे ज्यादा अलग बनाती है।
[ये स्टार्स जब दिखीं सबसे खूबसूरत..ना सामने दीपिका ना प्रियंका चली इनके आगे!]
हम दरअसल बात कर रहे हैं राधिका आप्टे के बारे में। राधिका आप्टे अपने आप में बॉलीवुड की सबसे अलग एक्ट्रेस हैं। हाल में भी उनसे जब लीक्ड वीडियो के बारे में एक जर्नलिस्ट ने पूछा तो उन्होंने पलट कर कहा कि न्यूड देखने का इतना शौक है तो आइने के सामने खुद जाकर खड़े हो जाएं।

ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने पलटकर इस तरह से करारा जवाब दिया हो। वो हमेशा ही अपने आलोचकों को जवाब देती हैं और बेहद शानदार तरीके से जवाब देती हैं। पहले भी वो अपना ऐसा रूप कई बार दिखा चुकी हैं।
हाल में भी पार्च्ड फिल्म के विडियो लीक पर भी करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरा शरीर है और मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। इसके बाद तो अच्छे अच्छो की बोलती बंद हो गई।
एक बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में उन्होंने कहा था कि साउथ में अभी भी पुरूषों को अधिक वरीयता दी जाती है और इसके मुकाबले महिलाओं को कमजोर समझा जाता है। उनके इस बयान की काफी निंदा भी हुई थी लेकिन उन्होंने यहां तक कहा था कि वो साउथ की फिल्मों में काम नहीं करेंगी।
बदलापुर के प्रमोशन के दौरान उन्होंने वरूण धवन के बारे में कहा था कि उनकी और वरूण की स्पेशल बॉन्डिंग है। भले उनका मतलब कुछ और नहीं था शिवाय उनकी औऱ वरूण की दोस्ती के लेकिन इसके बाद उनके और वरूण धवन के बारे में काफी कुछ लिखा गया था।
राधिका आप्टे अपनी न्यूड सेल्फी के कारण भी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं। इसके लिए उन्हें काफी क्रिटिसाइज भी किया गया था लेकिन उन्होंने अपने उपर इन सब बातों का असर खुद पर नहीं पड़ने दिया।
उन पर ये भी आरोप लगाया कि वो जानबुझ कर न्यूड सेल्फी और वीडियो लीक जैसी खबरों में आती हैं ताकि सुर्खियों में बनी रहें।इस पर भी उन्होंने कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बाते करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications





