किंग खान शाहरूख खान..ना कोई था ना कोई और हो सकता है..सबसे जुदा!
लंबे अरसे बाद शाहरूख की कोई ऐसी फिल्म पर्दे पर आ रही है जिसमें शाहरूख खान अपने रियल अवतार में लग रहे हैं। मतलब साफ है पिछले काफी समय से वो दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी हल्की फुल्की फिल्में कर रहे थे।
इस शुक्रवार को शाहरूख अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे जिसका उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक ऐसी फिल्म जिसमें शाहरूख की एक्टिंग और उनका पुराना अंदाज दिखे।
[तीन खान..एक एक्ट्रेस..बाकियों का हुआ काम तमाम!]
फैन के ट्रेलर ने तो किसी भी रूप में दर्शकों को निराश नहीं किया है बल्कि ट्रेलर के आने के बाद से उनका फिल्म के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। शाहरूख खान मतलब सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि बादशाह, रोमांस का। परदे पर शाहरूख ने जो किया वो शायद ही किसी ने किया है और शायद ही शायद कोई दोबारा कर पाए।
टैलेंट के नाम पर अगर रोमांस को किसी ने परदे पर शिद्दत से उतारा है तो वो शाहरूख खान हैं। और इस काम में कोई उनके आस पास भी नहीं टिक सकता । हमने ढूंढने की कोशिश की वो कारण जिससे बॉलीवुड में शाहरूख की जगह कोई क्यों नहीं ले सकता। आप भी जानिए।


Click it and Unblock the Notifications
