8 साल का शानदार धमाका..ना शाहरुख का रोमांस टिका..ना सलमान की दबंगई !
जानिए वो कारण जो बनाते हैं लव आज कल को रोमांस और रिलेशनशिप पर एक बेहतरीन बॉलीवुड फिल्म।
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें रिलीज़ हुए कितने भी साल हो जाएं, वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रहती हैं। इन फिल्मों को लोग हमेशा देखना पसंद करते है। ऐसी ही 8 साल पहले एक फिल्म आई थी जिसने जो धमाका किया कि बस मज़ा सा आ गया था। जी हां..हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आज कल की।
आज इस फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 8 साल हो गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर थे इम्तियाज़ अली खान। फिल्म इतनी बेहतरीन थी कि इसके सलमान और शाहरूख की रोमांस की गाइड भी फीकी पड़ जाए। वो भी तब जबकि फिल्म के हीरो और हीरोइन दोनों ही प्यार में नहीं थे।

फिल्म में इरशाद कामिल के गाने थे जिन्हें सुनकर आप इस दुनिया से किसी और दुनिया में चले जाएंगे। इन गानों ने आपको हक जताना सिखा दिया था, सामने वाले पर।
खैर, आज फिल्म को 8 साल हो गए हैं और हम आपको दे रहे हैं फटाफट वो कारण जो बनाते हैं इस फिल्म के रोमांस की बेस्ट फिल्मों में से एक..


Click it and Unblock the Notifications