जब विवेक ओबेरॉय संग काम करने को लेकर कैटरीना कैफ ने कही थी दो टूक, बोलीं- सलमान के साथ अच्छा नहीं किया...

katrina kaif vivek oberoi

Katrina Kaif Never Worked With Vivek Oberoi: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक दिक्कत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह काफी सारी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उनको बॉलीवुड में तकरीबन 20 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'बूम' से की थी।

कैटरीना कैफ ने अपने दो दशक लंबे करियर में काफी हिट फिल्में दी हैं। साथ ही उन्होंने अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती से भी लोगों को दीवाना बनाया है। बता दें कि अपने पूरे करियर में उन्होंने शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे मशहूर सितारों के साथ में काम किया।

लेकिन क्या आपको पता है कि कैटरीना कैफ ने कभी भी मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ में काम क्यों नहीं किया। एक बार कैटरीना कैफ ने यह भी कहा था कि वह विवेक के साथ में फिल्मों में काम नहीं करना चाहती है। जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दावा तो यह भी किया जाता है कि सलमान खान की वजह से कैटरीना कैफ ने कभी भी विवेक ओबेरॉय के साथ में किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि खुद एक बार कैटरीना कैफ ने भी यह साफ कर दिया था कि इस मामले से सलमान खान का कोई भी लेना-देना नहीं है। यह बात सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर से शुरू होती है।

दरअसल आपको बता दें कि एक वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में काफी बुरे तरीके से दोनों का ब्रेकअप हुआ। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ में जोड़ा गया। विवेक ओबेरॉय ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके सलमान को लेकर काफी बुरी भली बातें कहीं। हालांकि विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता भी चल नहीं पाया।

बताया जाता है कि कैटरीना कैफ बहुत अच्छे से विवेक और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में जानती थी। यहां तक कि ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते के बारे में भी उन्हें अच्छे से पता था। लेकिन साल 2009 में फिल्म राजनीति की शूटिंग के वक्त मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि "मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं कभी भी विवेक ओबेरॉय के साथ में काम करूंगी। सलमान के साथ में भी उन्होंने अच्छा नहीं किया।"

कैटरीना कैफ ने इस दौरान यह भी साफ कर दिया था कि विवेक ओबेरॉय के साथ में काम न करना उन्हें का फैसला है। इस फैसले में कहीं पर भी सलमान खान का कोई भी लेना-देना नहीं है। खबर तो यह भी थी कि तब कैटरीना कैफ और सलमान खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।

Read more about: katrina kaif vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X