ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन में क्यों होती है लड़ाइयां, खुद कपल ने किया खुलासा

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही काफी बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी फैन्स द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। हालांकि दंपति अब एक बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं और उस बच्ची का नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को अक्सर कई सारे इवेंट्स में साथ में स्पॉट किया जाता है।
ऐश्वर्या और अभिषेक में होती है खूब लड़ाइयां
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री है तो वहीं अभिषेक बच्चन भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि वह बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक शो के दौरान अपने वैवाहिक जीवन को लेकर बात की थी। जहां पर एक्ट्रेस ने बताया था कि उन दोनों में काफी लड़ाइयां होती हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक ऐसे सुलझाते हैं लड़ाई
ऐश्वर्या ने इन झगड़ों को लड़ाई बताया तो वहीं अभिषेक बच्चन ने इसे सिर्फ रोग होने वाली डिसएग्रीमेंट बताया। एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने बताया कि यह उनकी सीरियस लड़ाई नहीं है बल्कि मजाक में हो जाती है। नहीं तो दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा हेल्दी है। अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि दोनों ने एक रूल बना कर रखा हुआ है और वह बिना लड़ाई को सुलझाए हुए सोते नहीं है। अभिषेक बच्चन ने आगे यह भी बताया कि कई बार जब उनको काफी ज्यादा तेज नींद आ रही होती है तो वह ऐश्वर्या को खुद ही सॉरी कह देते हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक की लव लाइफ
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लव लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद में साल 2007 में प्रपोज कर दिया। इसी साल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी रचा ली थी। इसके बाद साल 2011 में उनके घर पर एक नया मेहमान आया और आराध्या बच्चन को एक्ट्रेस ने जन्म दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में कई सारी फिल्में जैसे कि धूम 2, गुरु और रावण में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications