कुछ सालों पहले आखिर क्यों बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी यामी गौतम! जाने यहां

Yami Gautam

बॉलीवुड में यामी गौतम का नाम एक जाना माना नाम है। फिल्मी चकाचौंध से दूर रहकर यामी ने अपना अलग मुकाम बनाया है। यामी का नाम ना तो किसी कंट्रोवर्सी से जुड़ा है और ना ही वह कभी किसी विवाद में शामिल हुई हैं। एक साफ-सुथरी छवि के साथ यामी ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनायी है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब यामी बॉलीवुड को छोड़ देना चाहती थी। उस समय उन्हें लगता था कि यहां सिर्फ और सिर्फ दिखावे को ही महत्व मिलता है।

किसी के लिए गुस्सा नहीं, लेकिन दिल से बुरा लगता है :

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यामी ने कहा कि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी बात को लेकर दिल से बुरा लगता है। आप किसी से गुस्सा नहीं हैं, लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि जैसे कुछ गलत हो रहा है। यामी ने कहा, "मैं किसी के खिलाफ कोई मोर्चा नहीं खोल रही हूं, ना ही मैं किसी के खिलाफ कोई मुहीम चलाने वाली हूं। लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में हर किसी का सामना ऐसी चीजों से होता है।" यामी ने आगे कहा, "अगर किसी अवॉर्ड फंक्शन हो या कोई इंटरव्यू हो तो लगता है कि यार मुझे उस इंटरव्यू में होना चाहिए था। लेकिन आपको उसमें इंवाइट ही नहीं किया गया है क्योंकि आप कोई फेमस चेहरा नहीं हो।"

आज मैं एक सिक्योर जगह हूं :
इस इंटरव्यू के दौरान यामी गौतम ने कहा, "आज मैं एक सिक्योर जगह पर हूं, इसलिए मुझे नहीं खलता लेकिन एक समय ऐसा था जब मुझे यह खलता था। कई बार प्रोड्यूसर कहते हैं कि थोड़ा पीआर पर ध्यान दो, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं। आखिर में दर्शकों को अच्छी फिल्में ही देखनी होती है। मुझे लगता है कि कोई भी चीज जरूरत के हिसाब से ही करनी चाहिए।" यामी ने आगे अपनी नाराजगी की वजह बताते हुए कहा,"फिल्म बाला के लिए नॉमिनेट ना होना मुझे काफी खल गया था। मैंने उस समय पूरा मन बना लिया था कि मैं फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दूंगी।" फिल्म बाला से पहले भी यामी इंडस्ट्री छोड़कर जाना चाहती थी क्योंकि अच्छा काम करने के बावजूद उन्हें पहचान नहीं मिल रही थी। यामी ने कहा, "मैंने अपनी मम्मी से भी कह दिया था। मेरी मम्मी ने भी कहा था कि वापस आ जाओ। अच्छी नींद आनी चाहिए बस। मैं एक्टिंग से प्यार करती थी, डेस्परेट नहीं थी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X