आखिर क्यों शादी के बाद रीना रॉय ने बॉलीवुड को कहा था अलविदा, किया खुलासा

Cover Image

बीते दिनों की एक्ट्रेस रीना राय ने महज 19 साल की उम्र में ही स्टारडम पा लिया था। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी पहली सुपरहिट फिल्म 'कालीचरण' के बाद रीना राय ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। रीना राय ने कई एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनके अफेयर की खबरों ने कभी भी उनका दामन नहीं छोड़ा। 7 जनवरी को रीना राय अपना बर्थडे मनाती हैं। एक सिंगल मदर के तौर पर रीना राय ने पहले अपनी बेटी की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी और उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को पालने के लिए कई लड़ाईयां लड़ी।

आइए आपको बताते हैं कि शादी के बाद सुपरहिट एक्ट्रेस रीना राय ने फिल्मों को क्यों कहा था अलविदा

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से की शादी :

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से की शादी :

शत्रुघ्न सिन्हा ने जब अपनी लेडीलव पूनम सिंहा से शादी कर ली तो रीना राय ने भी जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से कराची में शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने जन्नत रखा। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और उन्होंने मोहसिन खान से 1990 के शुरुआत में ही अलग होने का फैसला ले लिया। मोहसिन खान से अलग होने के बाद रीना राय इंडिया वापस लौट आयी और कुछ फिल्मों में फिर से काम भी किया। लेकिन मुश्किलें उस समय आयी जब मोहसिन खान ने बेटी की कस्टडी रीना राय को देने से इंकार कर दिया।

बेटी की कस्टडी मिलने के बाद बदला नाम :

बेटी की कस्टडी मिलने के बाद बदला नाम :

मोहसिन खान बेटी जन्नत को लेकर वापस कराची लौट गये। उन्होंने अपनी तीसरी शादी के बाद बेटी जन्नत की कस्टडी रीना राय को दी। बेटी की कस्टडी मिलने के बाद रीना राय ने उसका नाम बदलकर सनम रख दिया। रीना राय बॉलीवुड में 'बागबान' और 'मदर इंडिया' जैसी फिल्मों के साथ ओटीटी और फिल्मों में फिर से काम शुरू करना चाहती हैं।

बेटी के लिए छोड़ा बॉलीवुड :

बेटी के लिए छोड़ा बॉलीवुड :

रीना राय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "मैंने काफी कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। मैं कभी काम करती तो कभी अपनी पढ़ाई करती थी। इसलिए मैं चाहती थी कि मेरी बेटी को पूरी शिक्षा मिले। एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी भी मुझ पर ही होती थी। इसलिए मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया था। अब मेरी बेटी की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। वह जो बनना चाहेगी वहीं बनेगी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X