..................... Why did Mamata Banerjee not marry all her life? Father died when he was only 17 - Hindi Filmibeat

ममता बनर्जी ने सारी उम्र क्यों नहीं की शादी? 17 की उम्र में हुई पिता की मौत तो विधवा मां का..

Why Mamata Banejree Unmarried: पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर काफी समय से चर्चाएं थीं और अब वो समाप्त हो चुका है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा है। अब बंगाल में बीजेपी का शासन होगा।

Mamata Banejree

ममता बनर्जी कई बार की सीएम रहीं हैं और अब वो विपक्ष में भी बैठ पाएंगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी क्योंकि वो अपनी सीट हार गईं हैं। इस सबके बीच ममता बनर्जी की निजी लाइफ को लेकर भी लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Also Read
Nita Ambani Videos: नीता अंबानी के 3 वीडियो वायरल, 62 की उम्र में ऐसा अदाएं देख नहीं हटेगी नजर
Nita Ambani Videos: नीता अंबानी के 3 वीडियो वायरल, 62 की उम्र में ऐसा अदाएं देख नहीं हटेगी नजर

71 साल की ममता बनर्जी अपना पूरा जीवन अकेले क्यों निकाला और शादी क्यों नहीं की? इस तरह के लोग सवाल कर रहे हैं और उनके जवाब जानने कोशिश कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि बंगाल की शेरनी ममता दीदी के नाम से मशहूर इस महिला ने जीवन को सिंगल क्यों गुजारा?

ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी?

कई सालों से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC की प्रमुख रहीं ममता बनर्जी ने राजनीतिक करियर के चलते कभी अपना घर नहीं बसाया। ममता के पास जब जब इसको लेकर सवाल गए उन्होने सीधे तौर पर कहा कि उनके पास खुद के बारे में सोचने का कभी समय नहीं रहा। ममता बनर्जी बस समाजसेवा करना चाहती थीं। कहा जाता है कि जिस तरह का कद उनका इस देश की राजनीति में है अगर वो शादी कर लेती तो शायद ऐसा नहीं होता। यही कारण है कि वो आज भी अकेली हैं और उनकी एक आवाज पर बंगाल में लोग इकट्ठा हो जाते हैं। लेकिन अब वो सत्ता से दूर हो गई हैं और बीजेपी ने काफी बुरी तरह से TMC को हराया है।

दूध के डिपो में करती थीं काम

ममता बनर्जी काफी कम उम्र से संघर्ष कर रही हैं। कहा जाता है कि जब वो 17 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। ऐसे में अपनी मां की मदद करने के लिए वो दूध के डिपो में काम करने लगीं थीं। वहां से जो भी तनख्वाह मिलती थी तो वो अपनी मां की घर चलाने में मदद करती थीं। आर्थिक तंगी झेलकर ऊपर आईं ममता आज भी सफेद साड़ी और चप्पल पहनती हैं।

Read more about: mamata banerjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X