जब सलमान खान की आई आंधी..और ये बनी उनके करियर की सबसे 'खास' फिल्म!
सलमान खान का भी एक बुरा दौर था जब उनकी एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होते जा रही थी और लग रहा था कि सलमान खान का करियर अब बस खत्म होने वाला है लेकिन इसके बाद उन्होंने वांटेड की इससे भी लगा कि वो कमबैक कर लेंगे लेकिन इसके बाद भी फ्लॉप फिल्मों का दौर नहीं थमा।
इस बीच सलमान खान ने एक फिल्म की और उसके बाद जो उन्होंने शानदार कमबैक किया और उनकी कुछ ऐसी आंधी चली कि बाकि स्टार्स उनके सामने टिके ही नहीं। दबंग से सलमान खान ने ऐसी वापसी की कि इसके बाद ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला जारी है। आज सलमान खान की फिल्म दबंग को रिलीज हुई 6 साल हो गए। दबंग को सलमान खान के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म या टर्निंग प्वाइंट कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
[#6Years-इस फिल्म से हुआ 'सलमान' का 'कमबैक' और मिली एक शानदार हीरोइन..]
दबंग से उन्होंने शानदार कमबैक किया और ऐसा कमबैक किया अच्छे अच्छे स्टार्स आंधी में उड़ गए। ये तो सलमान खान को भी पता है कि दबंग के बाद से उनके अच्छे दिन आ गए और उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर ही होने लगी।हम आपको बताते हैं क्यों दबंग है सलमान के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म और कैसे और क्यों बदला यहां से सलमान का करियर।

इस फिल्म के बाद सलमान खान की दबंग इमेज बन गई और वो सलमान खान से दबंग खान और बॉलीवुड के दबंग कहलाने लगे। हालांकि इसकी शुरूआत कहीं ना कहीं वांटेड में भी हो गई थी।
सलमान खान को एक्शन करते लोगों ने इस फिल्म में पसंद किया । इसके बाद सलमान अपनी ज्यादातर फिल्मों में उसी तरह से एक्शन करते नजर आए।
सलमान खान की फिट बॉडी और साथ ही लुक्स लोगों ने पसंद किया और इस फिल्म के बाद सलमान अपनी हर फिल्म के लुक्स पर भी ध्यान देने लगे। दबंग से उन्हें सीख भी मिली।
सलमान खान को और डायरेक्टर्स को ये तो समझ में आ गया दबंग की सफलता से की फैन्स सलमान खान को किस रूप में परदे पर देखना चाहते हैं। एक्शन करते, स्मार्ट लगते और खासकर सीधा सादा सा अंदाज। इसलिए सलमान खान की फिल्में ज्यादातर उनके फैन्स को ध्यान में रखकर बनाई जाने लगी।
सलमान खान दबंग के बाद कंप्लीट मसाला फिल्मों पर जोर देने लगे। जिसमें ड्रामा, मार धाड़, एक्शन, इमोशन सबकुछ हो।
सलमान खान की फिल्मों में डॉयलोग पर भी खास दिया जाने लगा। लोगों ने दबंग के एक डॉयलोग पर खूब तालियां और सीटियां बजाई थी।
सलमान खान की फिल्म मतलब एक्ट्रेसेस का भी कम ही रोल होगा। अधिकतर समय दबंग के बाद से स्क्रीन पर सलमान ही दिखते हैं।अब बजरंगी भाईजान को ही देख लीजिए फिल्म में करीना कपूर भी थी और नवाजुद्दीन भी लेकिन छाए रहे तो बस सलमान हां ये जरूर है कि नवाजुद्दीन को शानदार एक्टिंग की वजह से कोई इग्नोर नहीं कर सका और वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे।


Click it and Unblock the Notifications







