Sajid Khan Birthday Special : आखिर क्यों कंट्रोवर्सी किंग साजिद खान को खानी पड़ी जेल की हवा, जाने यहां

Sajid Khan

डायरेक्टर और बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट साजिद खान का जन्म 23 नवंबर को मुंबई में हुआ था। साजिद फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं। साजिद खान का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। साजिद खान पर फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस ने गलत व्यवहार करने और यहां तक की उनके खिलाफ 'मी टू' अभियान भी चलाया जा चुका है। साजिद ने कई फिल्मों में निर्देशन के साथ-साथ एक्टिंग भी की है। साजिद खान 15 साल की उम्र में ही जेल की हवा भी खा चुके हैं।

आइए Birthday Special में कंट्रोवर्सी किंग साजिद खान के बारे में जानते कुछ दिलचस्प बातें :

बचपन में ही खाई जेल की हवा :

बचपन में ही खाई जेल की हवा :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद खान जब 6 साल के थे, उस समय उनके माता-पिता अलग हो गये थे। साजिद की पढ़ाई मुंबई में ही हुई। कहा जाता है कि जब साजिद 14-15 साल के थे, उस समय ज्यादा शराब पीने की वजह से लिवर खराब होने से उनके पिता का निधन हो गया था। 16 साल की उम्र से साजिद ने बतौर डीजे काम करना शुरू कर दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि एक बार साजिद अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहे थे, उस समय ओवर ब्रिज के बजाए साजिद ने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पार किया था। इस वजह से एक हवलदार ने उन्हें पकड़ लिया और रात जेल में बितानी पड़ी थी।

कई शो को कर चुके हैं होस्ट :

कई शो को कर चुके हैं होस्ट :

साजिद खान ने डीजे के तौर पर अपना कॅरियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 1995 में 'मैं भी डिटेक्टिव' शो को होस्ट करना शुरू किया। 1996 में उन्होंने 'इक्के पे इक्का' को होस्ट किया। 1997-2001 तक शो 'कहने में क्या हर्ज है' में साजिद ने ट्रिपल रोल निभाया था। इस शो के 200 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। साजिद ने अपने पूरे कॅरियर में कई शो को होस्ट किया है जिसमें 2008 का टॉक शो भी शामिल है।

कई फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन :

कई फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन :

साजिद खान बॉलीवुड में कई मसाला फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमें 'हे बेबी', 'डरना जरूरी है', 'हाउसफुल' सीरीज, 'हमशक्ल' शामिल है। साजिद कई फिल्मों में बतौर एक्टर भी नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'साजिद खान', 'झुठ बोले कौवा काटे', 'मै हूं न', 'मुझसे शादी करोगी', 'हैप्पी न्यू इयर' शामिल है। इसके अलावा साजिद खान ने 'नच बलिए 5 और 6' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट 2' को जज भी किया है।

यौन शोषण के लग चुके हैं गंभीर आरोप :

यौन शोषण के लग चुके हैं गंभीर आरोप :

साजिद खान पर बॉलीवुड में 'मी टू' अभियान भी चलाया जा चुका है। शर्लिन चोपड़ा, प्रियंका बोस, अहाना कुमरा जैसे कई एक्ट्रेस साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगा चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बसु ने भी कहा था कि फिल्मों के सेट पर साजिद खान का व्यवहार काफी अजीब होता है। दीया मिर्जा ने कहा था कि साजिद महिलाओं से बेहद बेहुदा और भद्दे मजाक करने वाले इंसान हैं। इस वजह से साजिद खान को 'हाउसफुल 4' से बाहर निकाल दिया गया था और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन (IFTDA) ने उन्हें कुछ समय के लिए बैन भी कर दिया था। साजिद बिग बॉस 16 से फिर वापसी कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X