दि शौकीन्स- लड़के तो ऐसे ही होते हैं!
ये कहावत अक्सर आपने सुनी होगी कि ब्वॉयस विल बी ब्वॉयस यानी कि लड़के हमेशा लड़के ही रहेंगे। इस कहावत का तात्पर्य है कि लड़कों की सोच हमेशा एक ही जैसी होती है। कोई भी लड़का हो वो एक ही जैसा सोचता है चाहे वो किसी भी जगह पर और किसी भी परिस्थिति में हो। अभषेक शर्मा की फिल्म द शौकीन्स में कुछ ऐसी ही मजेदार परिस्थितियां दिखाई गयी हैं जिनमें लड़के अपने ही अंदाज में सोचते व बर्ताव करते दिखाए देंगे।
इन परिस्थितियों को देखकर आप भी यही सोचेंगे कि वाकई लड़के लड़के ही रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। शौकीन फिल्म में अक्षय कुमार भी एक बहुत ही इंटरेस्टिंग और खास किरदार में नज़र आएंगे। दि शौकीन्स में मुख्य किरदारम में हैं रति अग्निहोत्री, अनुपम खेर, अन्नू कपूर, पियूष मिश्रा, लीजा हेडन।
तो आइये शौकीन्स फिल्म में दिखाई गयी कुछ ऐसी ही परिस्थितियों से आपको रुबरु कराते हैं जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि ब्वॉय विल भी ब्वॉयज।


Click it and Unblock the Notifications











