सिर्फ सलमान-शाहरूख-रणबीर नहीं ये भी हैं सुपरस्टार..सबसे अलग और स्मार्ट!
शाहरूख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार या रणबीर कपूर, रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो स्टार्स जिनके उपर लोगों को खासकर बहुत भरोसा है कि उनकी फिल्में हैं तो अच्छी ही होगी। आज एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसमें एक नया स्टार है लेकिन वो पहली ही फिल्म से छा चुके हैं।
[REVIEW: एमएस धोनी दि अन्टोल्ड स्टोरी, ओपनिंग के साथ SIXER.. धमाकेदार]
जी हां हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत की। सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में आने से पहले टेलीविजन एक्टर थे और पवित्र रिश्ता से ही वो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके थे। सुशांत सिंह राजपूत की धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए खूब तारीफ हो रही है।

देखा जाए तो ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। सुशांत ने धोनी के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत की और हर तारीफ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इसके बाद उन्हें और भी बड़ी फिल्में मिलेंगी। सुशांत सिंह राजपूत में कई खास बातें हैं जो आज के समय में बॉलीवुड एक्टर्स में जरूरी है।
नए स्टार्स में सुशांत सिंह राजपूत उन स्टार्स में से हैं जो सिर्फ अपने लुक्स और एक्टिंग की वजह से नहीं हिट होना चाहते हैं। वो फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। काई पो छे उनकी पहली फिल्म थी लेकिन इसमें भी उन्होंने अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर एक्सेंट तक पर बहुत काम किए थे।
अगले शाहरूख खान
टेलीविजन से फिल्म इंडस्ट्री में आना और नाम कमाना आसान नहीं होता । सुशांत सिंह राजपूत को अगला शाहरूख खान भी कहा जाता है क्योंकि शाहरूख खान ने भी अपने किरयर की शुरूआत फौजी (टेलीविजन) से की थी और सुशांत सिंह राजपूत भी ठीक उस तरह सुशांत भी किस देश में है मेरा दिल और पवित्र रिश्ता से पॉपुलर हुए और अब इंडस्ट्री मे भी अपनी पहचान बना चुके हैं।
इंटेलीजेंट एक्टर
उनके फिल्मों को चुनने का तरीका बताता है कि वो काफी इंटेलीजेंट एक्टर हैं। उन्होंने करियर की शुरूआत काई पो छे से की जिसमें उनका रोल सबसे प्रॉमिसिंग था तो उसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में कूल लड़के के रोल में लड़कियों के दिलों पर राज करने आए तो अगली ही फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्सी में आए।
कंप्लीट पैकेज
सुशांत सिंह राजपूत का कोई गॉडफादर नहीं था लेकिन उन्होंने अपने करियर का जो रोडमैप बनाया उस पर बिल्कुल सही तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। वो एक अच्छे एक्टर हैं, श्यामक डावर से उन्होंने डांस सीखा और लुक्स के बारे में तो क्या ही कहना ।
हर तरफ तेरा जलवा
उनके दर्शकों का वर्ग बहुत बड़ा है। टीवी के फैन्स के बाद अब बॉलीवुड के फैन्स। मतलब कि हर जगह लोग उन्हें पहचानते हैं। धोनी के बाद ये जलवा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
एक्सपेरिमेंट में फायदा
सुशांत ने करियर की शुरूआत ही इंटेंस रोल से की। इसके बाद भी वो लगातार अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है।उन्होंने अपनी हर फिल्म में एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
हर क्लब एंट्री
सुशांत ने यशराज प्रोडक्शन्स के साथ फिल्में की हैं। वहीं विधु विनोद चोपड़ा के बैनर में भी एंट्री मार चुके हैं। वो हर फिल्म सोच समझकर लेकिन बड़े बैनर के साथ ही कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications







